फुमियो किशिदा हुए कोरोना संक्रमित, इमरान खान पर लगा बैन...दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज क्या हुआ, जानिए

Published : Aug 21, 2022, 09:12 PM IST
फुमियो किशिदा हुए कोरोना संक्रमित, इमरान खान पर लगा बैन...दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज क्या हुआ, जानिए

सार

दुनिया के विभिन्न देशों में रविवार को कई बड़े घटनाक्रम हुए। छुट्टियां बीताकर आए एक पीएम की हेल्थ रिपोर्ट चौकाने वाली आई तो चीन की दादागिरी लगातार अपने पड़ोसियों पर बढ़ता ही जा रहा है। तालिबान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा। उधर, भारत-पाकिस्तान की साझी संस्कृति को लेकर एक दु:खद सूचना आई। 

टोक्यो। जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा कोविड​​​​-19 से संक्रमित हो गए हैं। पीएम किशिदा अपने सरकारी आवास पर आईसोलेट हो गए हैं। जापान के पीएम किशिदा के कोरोना होने की सूचना पर पीएम मोदी ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। किशिदा पिछले एक सप्ताह से छुट्टियां बिताने गए थे। छुट्टियों से लौटने के बाद काम पर नहीं लौटे थे। शनिवार को खांसी और बुखार हुआ। रविवार को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला। 

इमरान खान का लाइव स्पीच अब टीवी पर नहीं दिखेगा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाइव स्पीच प्रसारण पर रोक लगा दिया गया है। सरकारी संस्थानों को धमकाने के आरोप में देश की निगरानी संस्था ने इमरान खान के लाइव भाषणों पर सैटेलाइट टीवी चैनलों पर रोक लगा दी है।

पाक की सुर साम्राज्ञी नैयरा नूर का निधन

कराची। मशहूर पाकिस्तानी गायिका नैयरा नूर का रविवार को निधन हो गया। भारत-पाकिस्तान में समान रूप से लोगों की पसंद रहीं नैयरा नूर कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। नैयरा नूर भारत और पाकिस्तान की साझा संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतिम गायिका थीं।

चीन ने फिर ताइवान को डराया, 5 चीनी विमान ने पार किया मध्य रेखा

ताइपेई। चीन ने एक बार फिर ताइवान को डराया है। ताइवान सरकार ने बताया कि रविवार को ताइवान के आसपास एक दर्जन से अधिक चीनी विमान ने ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार किया। ताइवान के आसपास चीन लगातार अपनी सैन्य गतिविधियां बनाए हुए है। ताइवान के विरोध के बादवजूद चीन उसके क्षेत्र के पास सैन्य प्रैक्टिस कर रहा। चीन ने अपनी गतिविधि अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान यात्रा के बाद बढ़ा दी है।

अमेरिकी पत्रकार की तालिबान द्वारा रिहाई की मांग

वाशिंगटन। अमेरिकी पत्रकार आइवर शीयर और अफगान निर्माता फैजुल्लाह फैजबख्श, तालिबान के कब्जे में है। न्यूयार्क के एक मीडिया वॉचडॉग ने तालिबान को दोनों पत्रकारों को रिहा करने और पत्रकारों को हिरासत में नहीं लेने की मांग की है। 17 अगस्त को शीयरर और फैज़बख्श को काबुल क्षेत्र में एक फिल्म शूटिंग के दौरान अरेस्ट कर लिया गया था। ये पत्रकार, शेरपुर में डॉक्यूमेंट्री बना रहे थे जहां अलकायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी मारा गया था।

यह भी पढ़ें:

महाकाल थाली एड बढ़ा विवाद तो Zomato ने मांगी माफी, विज्ञापन भी लेगा वापस, बोला-हम माफी मांगते हैं

मनीष सिसोदिया के लुकआउट नोटिस जारी करने के दावों की CBI ने निकाली हवा, बोली-अभी जरुरत ही नहीं

सीबीआई भगवा पंख वाला तोता...कपिल सिब्बल बोले-मालिक जो कहता है यह वही करेगा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीदना पड़ेगा भारी! भारत समेत 10 देशों पर 100% टैरिफ का खतरा
Trump-Fed टकराव, Iran War और India-Pak Clash से मक्का ड्रोन अटैक तक, आज की 10 बड़ी खबरें कौन सी?