रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी 13 मार्च से असम में चुनावी दौरे पर हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने पहले ही असम विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। 

नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी 13 मार्च से असम में चुनावी दौरे पर हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने पहले ही असम विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्मृति तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी
असम में भाजपा के चुनाव अभियान को तेज करने के लिए राजनाथ सिंह बिस्वनाथ, गोहपुर और डरगांव में प्रचार करेंगे। जबकि, स्मृति ईरानी तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी, जिसमें मरियोनी, शिवसागर और समागुरी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

पीएम मोदी ने तीन बार किया दौरा
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल के दिनों में असम के तीन बार दौरा कर चुके हैं। पीएम मोदी ने यहां परियोजनाओं और कल्याण योजनाओं का उद्घाटन किया। आगामी चुनावों के लिए पार्टी के संभावित 'मिशन 100 प्लस' लक्ष्य रखा है। 

असम में तीन चरणों में चुनाव
असम में 126 सीटों के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में मतदान है। पहले चरण में कुल 47 सीटें हैं, उसके बाद क्रमश: 39 और 40 सीटों पर मतदान है। 33,530 मतदान केंद्रों पर असम विधानसभा चुनाव में कुल 2.29 करोड़ मतदाता वोट डालने के योग्य हैं। मतों की गिनती 2 मई को होगी।