असम के डिब्रूगढ़ में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने असम की सभ्यता को चोट पहुंचाई है। कांग्रेस पार्टी ने असम की सुरक्षा को कभी तरजीह नहीं दी, इसलिए यहां परेशानियां बढ़ती गई। लेकिन पिछले 5 साल में सर्बानंद सोनोवाल की सरकार आई तो असम की तस्वीर बदल दी गई। 

डिब्रूगढ़. असम के डिब्रूगढ़ में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने असम की सभ्यता को चोट पहुंचाई है। कांग्रेस पार्टी ने असम की सुरक्षा को कभी तरजीह नहीं दी, इसलिए यहां परेशानियां बढ़ती गई। लेकिन पिछले 5 साल में सर्बानंद सोनोवाल की सरकार आई तो असम की तस्वीर बदल दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"लंबे समय तक कांग्रेस ने राज्य की उपेक्षा की"
"लंबे समय तक पूर्वोत्तर क्षेत्र की कांग्रेस ने उपेक्षा की है, यहां विकास के पहिये को रोका है। विकास को यहां कांग्रेस ने गहरी चोट पहुंचाई थी। जब हमारी सरकार आई तो हमने असम की संस्कृति, भाषा की रक्षा की। यहां समृद्धि लाने का और सुरक्षा देने का प्रयास किया है।"

"असम में आज की जनसभा का ये माहौल हर्षोल्लास का है, जीत का आशीर्वाद देने का है। आपका उत्साह बताता है कि आपने भाजपा को जिताना तय कर लिया है। जनता की सेवा करना, असम की चिंता करना, असम को आगे बढ़ने में योगदान देने में भाजपा सबसे आगे रही है।"