15 जनवरी 2026 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal 15 January 2026: 15 जनवरी, गुरुवार को मंगल धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य और शुक्र स्थिति है। एक राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही संयोग बनेगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

15 January 2026 Ka Rashifal: 15 जनवरी 2026 को मेष राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा, सेहत ठीक रहेगी। वृषभ राशि वाले वाणी पर नियंत्रण रखें, परिवार में विवाद संभव है। मिथुन राशि वालों को एक्सट्रा इनकम हो सकती है, सेहत के लिए दिन ठीक है। कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा, नौकरीपेशा के लिए दिन शुभ है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
मेष राशिफल 15 जनवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज बिजनेस में कुछ नया फैसला ले सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। मकान-भूमि, प्लॉट आदि से फायदा होने के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात सफल हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
वृषभ राशिफल 15 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों को ज्यादा मेहनत से थकान का अनुभव होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल नहीं है। पैसा निवेश करने में सावधान रहें।
मिथुन राशिफल 15 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों को एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत से मनचाही सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।
कर्क राशिफल 15 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है। खर्चा ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में संभलकर कोई फैसला लें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है।
सिंह राशिफल 15 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। बिजनेस में कुछ नया करने का मन बन सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। संतान सुख मिलेगा।
कन्या राशिफल 15 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आपकी बात से कोई नाराज हो सकता है। किसी बात पर मन अशांत रहेगा। संतान के भविष्य की चिंता सताएगी। लेन-देन में सावधानी रखें। शेयर मार्केट में पैसा उलझ सकता है। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं।
तुला राशिफल 15 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। स्टूडेंट्स को आशा अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे। रक्त से संबधित रोग हो सकते हैं। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। मकान खरीदने की कोशिश सफल हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल 15 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
कोई बड़ी महत्वाकांक्षा आज पूरी हो सकती है। यात्रा का भी कोई कार्यक्रम बन सकता है। उधार का पैसा आज मिल सकता है। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। ऑफिस के लोगों की मदद मिलेगी। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।
धनु राशिफल 15 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
कानूनी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। कोई आपको धोखा दे सकता है। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। कानूनी मामलों में दिन खराब हो सकता है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे।
मकर राशिफल 15 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। नई प्लानिंग सक्सेसफूल रहेगी। कानूनी मामलों में आज सफलता मिलेगी। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। संतान की ओर से भी मन दुखी हो सकता है। बजट का ध्यान रखें।
कुंभ राशिफल 15 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। कुछ लोग आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आज आप आक्रामक होने के बजाए शांति से काम लें।
मीन राशिफल 15 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जीवन साथी से सहयोग मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद लाभ के योग हैं। मसालेदार खाने से सेहत बिगड़ सकती है। वाणी पर भी नियंत्रण रखें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।