Aaj Ka Rashifal (16 जनवरी 2026 का राशिफल): 5 राशि वाले सावधान, हो सकती है अनहोनी
Aaj Ka Rashifal 16 January 2026: 16 जनवरी, शुक्रवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। ध्रुव, व्याघात और सुस्थिर नाम के 3 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इसका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

16 January 2026 Ka Rashifal: 16 जनवरी 2026 को मेष राशि वालों की सेहत में सुधार होगा, प्रेम संबंधों में कमी आ सकती है। वृषभ राशि वालों को अटका पैसा मिलेगा, दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। मिथुन राशि वाले का विवाद संभव है, अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। कर्क राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे, लव लाइफ ठीक रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
मेष राशिफल 16 जनवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज पिता-पुत्र में किसी बात पर बहस हो सकती है। विदेश में रह रहे परिजनों की चिंता सताएगी। शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी रह सकती है। वर्क प्लेस पर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। सेहत में पहले से सुधार हो सकता है।
वृषभ राशिफल 16 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
अपनी मेहनत का आज आपको उचित परिणाम मिलेगा। अपने गलतियों को सुधारने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर नाखुश रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशिफल 16 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
नौकरी में आपका पराक्रम और बढ़ेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा होगा। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।
कर्क राशिफल 16 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपके अटके हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की आशा है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नई नौकरी मिलने की उम्मीद है। परिवार को लोग किसी बात पर आपसे नाराज भी हो सकती हैं।
सिंह राशिफल 16 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज आपको अपने स्वाभिमान की चिंता सता सकती है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। मन में नए काम को लेकर थोड़ी शंका-कुशंका बनी रहेगी। अपने निर्णयों को लेकर एक बार फिर सोचने की जरूरत है। सेहत बिगड़ सकती है।
कन्या राशिफल 16 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आप दिखावे पर कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च कर सकते हैं। कानूनी विवादों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है। किसी भी काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो वह आसानी से हो जाएगा।
तुला राशिफल 16 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपको मनचाहा भोजन मिलेगा। आपको पुराने विचार छोड़कर नए विचारों को अपनाना पड़ेगा। छोटी दूरी की यात्रा भी हो सकती है। नई नौकरी की तलाश में है तो वह भी आपको मिल सकती है। दूसरों के विवाद में दखल देने से बचें।
वृश्चिक राशिफल 16 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
बच्चों की सेहत को लेकर मन में चिंता रहेगी। जिम्मेदारियों को लेकर आप बहुत ही सजग रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा हुआ रहेगा। अपनी बोल-चाल का स्तर अच्छा रहेगा जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। संतान सुख मिलेगा।
धनु राशिफल 16 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
परिवार के साथ आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। बिजनेस में बड़े लक्ष्य पूरा करने में सफल रहेंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। नौकरी के टारगेट पूरे करने के लिए आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ेगा।
मकर राशिफल 16 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आप अपने विचारों को साकारात्मक रखें, इससे आपको लाभ होगा। बुरी संगत छोड़ना ही आपके लिए बेहतर है। बिजनेस में किसी भी तरह के लालच से बचें। पुरानी बातों को लेकर मन में टीस बनी रहेगी। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी।
कुंभ राशिफल 16 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
युवा अपने प्रेम संबंधों को लेकर बहुत ही भावुक रहेंगे। लाइफ पार्टनर की सलाह आपके बहुत काम आएगी। ऐशो-आराम पर काफी पैसा खर्च करेंगे। परिजनों की सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है।
मीन राशिफल 16 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है, इन्हें अतिरिक्त धन लाभ होगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। आपके दिमाग में कोई नए विचार भई आ सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को समाज में सम्मान मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।