24 January 2026 Ka Panchang: 24 जनवरी, शनिवार को गुप्त नवरात्रि का छठा दिन रहेगा। इस दिन स्कंद षष्ठी का पर्व भी मनाया जाएगा। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानिए बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त और शुभ योग की डिटेल…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 24 जनवरी 2026, शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन माघी गुप्त नवरात्रि का छठवां दिन रहेगा, जिसमें देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी। इस दिन स्कंद षष्ठी का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन शिव, सिद्ध,धूम्र और प्रजापति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
फरवरी में बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, इन 3 राशियों को विदेश यात्रा का मौका!
24 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति
शनिवार को चंद्रमा और शनि मीन राशि में साथ होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मकर राशि में, गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
27 साल बाद शनि का नक्षत्र गोचर, इन राशियों की लगेगी लॉटरी!
शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (24 January 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 56 मिनिट से 11 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
24 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:04 PM
चन्द्रोदय - Jan 24 10:31 AM
चन्द्रास्त - Jan 24 11:20 PM
24 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (24 January 2026 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 08:34 से 09:56 तक
दोपहर 12:17 से 01:00 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:38 से 02:00 तक
दोपहर 03:21 से 04:43 तक
24 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:00 PM – 3:21 PM
कुलिक - 7:13 AM – 8:34 AM
दुर्मुहूर्त - 08:40 AM – 09:23 AM
वर्ज्यम् - 01:55 AM – 03:28 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
