30 January 2026 Ka Panchang: 30 जनवरी, शुक्रवार को भीष्म द्वादशी और शुक्र प्रदोष व्रत किए जाएंगे। इस दिन चंद्रमा और गुरु मकर राशि में साथ होने से गजकेसरी योग बनेगा। आगे जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 11 बजकर 09 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन भीष्म द्वादशी और शुक्र प्रदोष का व्रत किया जाएगा, जिसके चलते इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। शुक्रवार को वैधृति, विष्कुंभ, पद्म और लुंब नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की जानकारी…

ये भी पढ़ें-
Somvati Amavasya 2026: कब है साल की पहली सोमवती अमावस्या? नोट करें डेट

30 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा और गुरु मकर राशि में होने से गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। इस दिन शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: होली पर होगा चंद्र ग्रहण, क्या पूजा कर पाएंगे? जानें सूतक का समय

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (30 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 17 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

30 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 6:08 PM
चन्द्रोदय - Jan 30 3:27 PM
चन्द्रास्त - Jan 31 5:45 AM

30 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (30 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:11 से 08:33 तक
सुबह 08:33 से 09:55 तक
दोपहर 12:18 से 01:01 तक
दोपहर 12:40 से 02:02 तक
शाम 04:46 से 06:08 तक

30 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:24 PM – 4:46 PM
कुलिक - 8:33 AM – 9:55 AM
दुर्मुहूर्त - 09:22 AM – 10:06 AM और 01:01 PM – 01:45 PM
वर्ज्यम् - 01:10 PM – 02:38 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।