Sagittarius Horoscope Today: राशि चक्र की नौवीं राशि है धनु, इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह हैं। इस राशि का चिह्न धनुष-बाण लिए एक व्यक्ति है। इस राशि के लोग बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।

Aaj Ka Dhanu Rashifal: 12 राशियों में नौवें क्रम पर आती है धनु राशि। जिन लोगों का नाम ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे (Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe) अक्षर से शुरू होता है वे धनु राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग पीला और शुभ अंक 9 व 12 हैं। इनके आराध्य देवता भगवान विष्णु हैं। इनका शुभ रत्न पुखराज है। आगे जानिए 5 अप्रैल 2026 का दिन धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
Vikat Sankashti 2026: 5 या 6 अप्रैल, कब करें विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत? जानें पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धनु राशि आज का राशिफल

इस राशि के लोगों को समाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिनका आप निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी इमेज खराब हो। अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। सेहत का भी ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Adhik Maas 2026: अधिक मास में दुर्लभ संयोग, कब से शुरू होगा ये महीना? जानें पूरी डिटेल

कैसा रहेगा धनु राशि वालों का करियर?

इस राशि के लोग नौकरी से काफी खुश रहेंगे। अधिकारी इनके प्रमोशन के बारे में विचार कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बिजनेस में समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।

कैसी रहेगी धनु राशि वालों की लव लाइफ?

लव लाइफ के हिसाब से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर पति-पत्नी में किसी को लेकर अनबन चल रही है तो वह खत्म होगी। शाम को न्यू कपल रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी।

धनु राशि वाले कौन-सा उपाय करें?

इस राशि के लोग गुरु ग्रह से संबंधित चीजों का दान करें जैसे- हल्दी, पीला कपड़ा, धार्मिक पुस्तकें आदि। संभव हो तो गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप भी करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।