Today Panchang: 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव यानी हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा। मंगल इस दिन राशि बदलेगा। शनि –मंगल की युति से विस्फोटक नाम का अशुभ योग बनेगा। जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त सहित पूरी डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि सुबह 7 बजकर 41 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन हनुमान जयंती यानी हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार चैत्र पूर्णिमा पर ही हनुमानजी का जन्म हुआ था। 2 अप्रैल को मंगल राशि बदलेगा। इस दिन ध्रुव, व्याघात, राक्षस और चर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 2 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Hanuman Jayanti 2026: जानिए हनुमान जी की पत्नी सुवर्चला देवी कौन थीं?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को मंगल कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से सूर्य और शनि स्थित है। शनि और मंगल की युति होने से विस्फोटक नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, राहु और बुध कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
April 2026 Rashifal: शनि-मंगल का प्रकोप! 4 राशियों के लिए उथल-पुथल भरा रहेगा अप्रैल

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (2 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। इस दिशा में यात्रा करना परेशानी का कारण बन सकती है। फिर भी यदि यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो दही या जीरा मुंह खाकर घर से निकलें।

राहुकाल 2 अप्रैल 2026 टाइमिंग

2 अप्रैल, गुरुवार को राहुकाल दोपहर 02 बजकर 02 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 34 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान न तो यात्रा करें और न ही कोई शुभ काम करना चाहिए।

2 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:22 AM
सूर्यास्त - 6:38 PM
चन्द्रोदय - Apr 02 7:03 PM
चन्द्रास्त - Apr 03 6:43 AM

2 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 10:58 से दोपहर 12:30 तक
दोपहर 12:30 से 02:02 तक
दोपहर 02:02 से 03:34 तक
शाम 06:38 से रात 08:06 तक
रात 08:06 से 09:34 तक

2 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

राहू - 2:02 PM – 3:34 PM
यम गण्ड - 6:22 AM – 7:54 AM
कुलिक - 9:26 AM – 10:58 AM
दुर्मुहूर्त - 10:27 AM – 11:16 AM और 03:22 PM – 04:11 PM
वर्ज्यम् - 02:13 AM – 03:56 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।