Today Panchang: 16 अप्रैल, गुरुवार को चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन 5 शुभ-अशुभ योग रहेंगे, जिनमें सर्वार्थसिद्धि भी एक है। इस योग में किए गए सभी काम सफल होते हैं। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि के स्वामी भगवान शिव हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। जिन परिजनों की अकाल मृत्यु हुई है, उनके लिए तर्पण, पिंडदान भी इसी तिथि पर करना चाहिए। गुरुवार को इंद्र, वैधृति, छत्र, मित्र और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे जानिए 16 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य ने बदली राशि, 3 राशि वाले रहें सावधान-टूटेगा मुसीबतों का पहाड़
16 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति
गुरुवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा बुध, शनि और मंगल मीन राशि में रहकर चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। गुरुवार को सूर्य और शुक्र मेष राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Vastu Tips: भूलकर भी घर में न लगाएं ये 3 पेड़, घर की सुख-शांति और करियर कर देंगे बर्बाद
गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (16 April 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को भूलकर भी दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। ऐसा करने से आप अनेक परेशानियों से बच सकते हैं।
राहुकाल 16 अप्रैल 2026 टाइमिंग
16 अप्रैल, गुरुवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 35 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा। विद्वावनों का कहना है कि राहुकाल के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए और कोई भी शुभ काम भी नहीं करना चाहिए।
16 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- विष्टि और शकुनि
सूर्योदय - 6:09 AM
सूर्यास्त - 6:44 PM
चन्द्रोदय - Apr 16 4:59 AM
चन्द्रास्त - Apr 16 5:45 PM
16 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 10:52 से दोपहर 12:26 तक
दोपहर 12:01 से 12:51 तक
दोपहर 12:26 से 02:01 तक
दोपहर 02:01 से 03:35 तक
शाम 06:44 से 08:09 तक
16 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:09 AM – 7:43 AM
कुलिक - 9:18 AM – 10:52 AM
दुर्मुहूर्त - 10:20 AM – 11:11 AM और 03:22 PM – 04:13 PM
वर्ज्यम् - 01:00 AM – 02:28 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
