Today Panchang: 17 मार्च, मंगलवार को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति के कारण कईं शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। जानें आज कौन- सी तिथि, नक्षत्र रहेगा, साथ ही किस दिशा में यात्रा न करें?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 17 मार्च 2026, मंगलवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 09 बजकर 23 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा रात में करने का विधान है। इस दिन सिद्ध, साध्य,मृत्यु और काण नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 17 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026: हाथी या शेर, चैत्र नवरात्रि में किस वाहन से धरती पर आएंगी देवी मां दुर्गा?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा, राहु और बुध कुंभ राशि में, सूर्य, शनि व शुक्र मीन राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल और गुरु मिथुन राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026: क्या है कलश स्थापना का सही समय? नोट करें सुबह से शाम तक के शुभ मुहूर्त

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (17 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को भूलकर भी उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि इस दिशा में यात्रा करना बहुत ही जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। ऐसा करने से आप परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 17 मार्च 2026 टाइमिंग

17 मार्च, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 34 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 03 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।

17 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:37 AM
सूर्यास्त - 6:32 PM
चन्द्रोदय - Mar 17 5:20 AM
चन्द्रास्त - Mar 17 5:05 PM

17 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 09:36 से 11:05 तक
सुबह 11:05 से दोपहर 12:35 तक
दोपहर 12:11 से 12:59 तक
दोपहर 12:35 से 02:04 तक
दोपहर 03:34 से शाम 05:03 तक

17 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:36 AM – 11:05 AM
कुलिक - 12:35 PM – 2:04 PM
दुर्मुहूर्त - 09:00 AM – 09:48 AM और 11:22 PM – 12:10 AM
वर्ज्यम् - 01:30 PM – 03:05 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।