18 February 2026 Rahu Kaal: 18 फरवरी, बुधवार से फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की शुरूआत होगी। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। कुंभ राशि में पंचग्रही संयोग बनेगा। आगे जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की पूरी जानकारी…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 18 फरवरी 2026, बुधवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 5 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितिया तिथि रात अंत तक रहेगी। प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्निदेव हैं, इसलिए इस दिन अग्निदेव की पूजा करनी चाहिये जिससे जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इस दिन शिव, सिद्ध, मानस और पद्म नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 18 फरवरी को किस दिशा में यात्रा न करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से बचकर रहें 4 राशि वाले, हो सकती है अनहोनी

18 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में रहेंगे, जिससे पंचग्रही योग इस राशि में बना रहेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो बुधवार को गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद कौन-से 10 काम जरूर करें?

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (18 February 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की ओर यात्रा नहीं करना चाहिए। अगर जाना भी पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस उपाय से आप आने वाली परेशानियों से बचे रहेंगे।

राहुकाल 18 फरवरी 2026 टाइमिंग

18 फरवरी, बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 40 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें नहीं तो उसका पूरा फल आपको नहीं मिलेगा।

18 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:01 AM
सूर्यास्त - 6:20 PM
चन्द्रोदय - Feb 18 7:24 AM
चन्द्रास्त - Feb 18 7:18 PM

18 फरवरी 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 07:01 से 08:26 तक
सुबह 08:26 से 09:50 तक
सुबह 11:15 से दोपहर 12:40 तक
दोपहर 03:30 से शाम 04:55 तक
शाम 04:55 से 06:20 तक

18 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 8:26 AM – 9:50 AM
कुलिक - 11:15 AM – 12:40 PM
दुर्मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
वर्ज्यम् - 03:33 AM – 05:07 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।