Today Panchang: 21 मार्च, शनिवार को चैत्र मास की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। सौभाग्य सुंदरी और गणगौर तीज का व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। जानें दिन भर पूजा के शुभ मुहूर्त।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 21 मार्च 2026, शनिवार को चैत्र मास की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा का विधान है। साथ ही इस दिन गणगौर तीज और सौभाग्य सुंदरी व्रत भी किया जाएगा। भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की पूजा भी इसी दिन होगी। शनिवार को इंद्र, वैधृति, सौम्य,ध्वांक्ष और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 21 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Mata Bhajans Lyrics In HIndi: ‘दुर्गा है मेरी मां-अंबे है मेरी मां’ चैत्र नवरात्रि में सुनें माता के 10 सुपरहिट भजन
21 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति
शनिवार को चंद्रमा मेष राशि में, शनि, सूर्य और शुक्र मीन राशि में, राहु, मंगल और बुध कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में गुरु मिथुन राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
ये भी पढ़ें-
Gangaur Teej 2026: कब करें गणगौर तीज व्रत? नोट करें सही डेट, पूजा विधि और मुहूर्त
शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (21 March 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। इस दिशा में यात्रा करना तकलीफदायक हो सकता है। पूर्व दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
राहुकाल 21 मार्च 2026 टाइमिंग
21 मार्च, शनिवार को राहुकाल सुबह 03 बजकर 33 मिनिट से शुरू होगा जो 11 बजकर 04 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं।
21 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चन्द्रोदय - Mar 21 7:43 AM
चन्द्रास्त - Mar 21 9:07 PM
21 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 08:03 से 09:33 तक
दोपहर 12:10 से 12:58 तक
दोपहर 12:34 से 02:04 तक
दोपहर 03:34 से 05:04 तक
21 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:04 PM – 3:34 PM
कुलिक - 6:33 AM – 8:03 AM
दुर्मुहूर्त - 08:09 AM – 08:57 AM
वर्ज्यम् - 08:55 PM – 10:24 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
