Today Panchang: 23 मार्च, सोमवार को चैत्र मास की पंचमी तिथि रहेगी। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। सोमवार को कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानें दिन भर पूजा के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 23 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र मास की पंचमी तिथि शाम 06 बजकर 38 मिनिट तक रहेगा, इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। भगवान स्कंद यानी कार्तिकेय की माता होने से देवी का ये नाम पड़ा। सोमवार को विषकुंभ, प्रीति, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 23 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 23–29 March 2026: चंद्र-शुक्र बदलेंगे राशि, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

23 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, शनि, सूर्य और शुक्र मीन राशि में, राहु, मंगल और बुध कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में गुरु मिथुन राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगी।

ये भी पढ़ें-
Tarot Weekly Horoscope (23-29 March 2026): इस सप्ताह चमकेगी 4 राशि वालों की किस्मत-टैरो ने दिया बड़ा इशारा!

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (23 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इससे आप अनेक परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 23 मार्च 2026 टाइमिंग

23 मार्च, सोमवार को राहुकाल सुबह 08 बजकर 02 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 32 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य न करें, ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानी बढ़ सकती है।

23 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:31 AM
सूर्यास्त - 6:35 PM
चन्द्रोदय - Mar 23 9:14 AM
चन्द्रास्त - Mar 23 11:21 PM

23 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 06:31 से 08:02 तक
सुबह 09:32 से 11:03 तक
दोपहर 12:09 से 12:57 तक
दोपहर 02:03 से 03:34 तक
शाम 05:04 से 06:35 तक

23 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 11:03 AM – 12:33 PM
कुलिक - 2:03 PM – 3:34 PM
दुर्मुहूर्त - 12:57 PM – 01:45 PM और 03:22 PM – 04:10 PM
वर्ज्यम् - 09:45 AM – 11:13 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।