Today Panchang: 4 मई, सोमवार को 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। तृतीया तिथि होने से इस दिन देवी पार्वती की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। ग्रहों की स्थिति में इस दिन कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 4 मई, सोमवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि दिन भर रहेगी। इस तिथि की स्वामी देवी पार्वती हैं। इसलिए इस तिथि पर उनकी पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। इस तिथि पर अगर सुहागिन महिलाएं देवी पार्वती के लिए व्रत-पूजा करें तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सोमवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन मानस, पद्म, परिघ, शिव और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 4 मई को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: अगस्त या सितंबर, कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा?

4 मई 2026 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, बुध और सूर्य मेष राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, शनि व मंगल मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 4-10 May 2026: बुधादित्य और विस्फोटक योग क्या असर डालेंगे आपकी राशि पर? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (4 May 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

राहुकाल 4 मई 2026 टाइमिंग

4 मई, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 07 बजकर 32 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु काल में कोई भी शुभ कार्य और यात्रा आदि नहीं करना चाहिए। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

4 मई 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- ‌वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 6:51 PM
चन्द्रोदय - May 04 9:28 PM
चन्द्रास्त - May 05 8:05 AM

4 मई 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 05:55 से 07:32 तक
दोपहर 09:09 से 10:46 तक
दोपहर 11:57 से 12:49 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:00 से 03:37 तक
शाम 05:14 से 06:51 तक

4 मई 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:46 AM – 12:23 PM
कुलिक - 2:00 PM – 3:37 PM
दुर्मुहूर्त - 12:49 PM – 01:41 PM, 03:24 PM – 04:16 PM
वर्ज्यम् - 04:14 PM – 06:02 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।