Today Panchang: 7 मई, गुरुवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 7 मई, गुरुवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि सुबह 10 बजकर 14 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन कोई भी बड़ा व्रत-त्योहार नहीं है। चंद्रमा रात को राशि बदलेगा। गुरुवार को प्रजापति, सौम्य, साध्य और शुभ नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 7 मई को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Gajlaxmi Rajyog 2026: गुरु-शुक्र बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, पैसा बटोरने को तैयार रहें 4 राशि वाले!

7 मई 2026 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार की रात चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन बुध और सूर्य मेष राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, शनि व मंगल मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Garnet Stone: रक्तमणि पहनने से मिलती है करियर में सफलता, कैसे पहनें, किन राशियों के लिए शुभ?

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (7 May 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। ये उपाय बहुत ही अचूक है, इससे आप संकटों से बच सकते हैं।

राहुकाल 7 मई 2026 टाइमिंग

7 मई, गुरुवार को राहुकाल दोपहर 02 बजे से शुरू होगा जो 03 बजकर 38 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल का ज्योतिष शास्त्र में अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

7 मई 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तराषाढ़ा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:53 AM
सूर्यास्त - 6:53 PM
चन्द्रोदय - May 07 11:54 PM
चन्द्रास्त - May 08 10:46 AM

7 मई 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 10:46 से दोपहर 12:23 तक
दोपहर 11:57 से 12:49 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:23 से 02:00 तक
दोपहर 02:00 से 03:38 तक
शाम 06:53 से रात 08:15 तक

7 मई 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 5:53 AM – 7:31 AM
कुलिक - 9:08 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:13 AM – 11:05 AM और 03:25 PM – 04:17 PM
वर्ज्यम् - 03:36 AM – 05:22 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।