Today Panchang: 8 अप्रैल, बुधवार को 3 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा करना शुभ फल देने वाला रहेगा। जानें इस दिन पूजा के कितने शुभ मुहूर्त हैं और किस दिशा में यात्रा न करें?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 8 अप्रैल 2026, बुधवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 07 बजकर 01 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि रात अंत तक रहेगी। बुधवार को भगवान श्रीगणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है, ऐसा करने से अपने बिगड़े काम बन सकते हैं। बुधवार को वरियान, परिघ, ध्वजा नाम के 3 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 8 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Ekadashi In April 2026: अप्रैल में कब है वरुथिनी और मोहिनी एकादशी? नोट करें डेट

8 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, राहु और बुध कुंभ राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2026: अगले 4 महीनों में विवाह के 36 शुभ मुहूर्त, 16 जुलाई से लगेगा शादियों पर ब्रेक

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (8 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि इस दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इससे आप यात्रा में आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 8 अप्रैल 2026 टाइमिंग

8 अप्रैल, बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 28 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 01 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान न यात्रा करने से बचना चाहिए और कोई भी शुभ काम भी न करें।

8 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- मूल
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:16 AM
सूर्यास्त - 6:41 PM
चन्द्रोदय - Apr 09 12:27 AM
चन्द्रास्त - Apr 09 11:04 AM

8 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 06:16 से 07:49 तक
सुबह 07:49 से 09:22 तक
सुबह 10:55 से दोपहर 12:28 तक
दोपहर 03:34 से शाम 05:07 तक
शाम 05:07 से 06:41 तक

8 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:49 AM – 9:22 AM
कुलिक - 10:55 AM – 12:28 PM
दुर्मुहूर्त - 12:03 PM – 12:53 PM
वर्ज्यम् - 02:51 PM – 04:39 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।