Today Panchang: 16 मई, शनिवार को शनि जयंती और वट सावित्री पर्व मनाया जाएंगे। ये दोनों व्रत बहुत ही खास हैं। इस दिन चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करेगा। जानें इस दिन के पंचांग से जुड़ी हर डिटेल…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 मई, शनिवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन महिलाएं वट सावित्री व्रत करेंगी वहीं शनि जयंती का पर्व भी इस दिन मनाया जाएगा। शनिवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन सौभाग्य, शोभन, ध्वांक्ष और ध्वजा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 15 मई के पंचांग की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Vat Savitri Puja: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं वट सावित्री व्रत? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें जवाब

16 मई 2026 को ग्रहों की स्थिति
शनिवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां सूर्य पहले से स्थित है। अन्य ग्रहों क बात करें तो इस दिन मंगल और बुध मेष राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Shani Jayanti 2026 Date Time: ये हैं शनि पूजा के 4 बेस्ट मुहूर्त, जानें मंत्र, पूजा विधि, आरती और उपाय
शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (16 May 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर किसी खास काम से पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इससे आपकी परेशानी कम हो सकती है।
राहुकाल 16 मई 2026 टाइमिंग
16 मई, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 06 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 44 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए और न ही कोई यात्रा करनी चाहिए।
16 मई 2026 पंचांग डिटेल
विक्रम संवत- 2083
मास- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 5:49 AM
सूर्यास्त - 6:57 PM
चन्द्रोदय - May 16 4:52 AM
चन्द्रास्त - May 16 6:42 PM
16 मई 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 07:27 से 09:06 तक
दोपहर 11:56 से 12:49 तक
दोपहर 12:23 से 02:01 तक
दोपहर 03:40 से शाम 05:18 तक
16 मई 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:01 PM – 3:40 PM
कुलिक - 5:49 AM – 7:27 AM
दुर्मुहूर्त - 07:34 AM – 08:26 AM
वर्ज्यम् - 04:44 AM – 06:09 AM और 04:01 AM – 05:25 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
