Today Panchang: 25 अप्रैल, शनिवार को सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दि चंद्रमा राशि बदलकर सिंह में प्रवेश करेगा, जहां केतु से युति होने पर ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल… 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 25 अप्रैल 2026, शनिवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा, जिसे जानकी जयंती भी कहते हैं। मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में इसी तिथि पर देवी लक्ष्मी ने जनकपुत्री सीता के रूप में अवतार लिया था। शनिवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन गण्ड, वृद्धि, मानस और पद्म नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 25 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Pukhraj Stone: सोई किस्मत जगा सकता है पुखराज, किस राशि के लिए बेस्ट, कैसे पहनें? जानें हर बात

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से केतु स्थित है। केतु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य मेष राशि में, बुध, शनि और मंगल मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Budhwa Mangal 2026: क्या है बड़ा मंगल? जानें रोचक कथा, महत्व और डेट्स

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (25 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा भूलकर न करें। ऐसा करने से लाइफ में नई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस उपाय से आप परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 25 अप्रैल 2026 टाइमिंग

25 अप्रैल, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।

25 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:02 AM
सूर्यास्त - 6:47 PM
चन्द्रोदय - Apr 25 1:19 PM
चन्द्रास्त - Apr 26 2:34 AM

25 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 07:37 से 09:13 तक
दोपहर 11:59 से 12:50 (अभिजीत मुहूर्त )
दोपहर 12:24 से 02:00 तक
दोपहर 03:36 से 05:12 तक

25 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:00 PM – 3:36 PM
कुलिक - 6:02 AM – 7:37 AM
दुर्मुहूर्त - 07:44 AM – 08:35 AM
वर्ज्यम् - 08:57 AM – 10:32 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।