Aaj Ka Rashifal In Hindi: 17 अप्रैल, शुक्रवार को श्रीवत्स, वज्र, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, वैधृति और विषकुंभ नाम के 6 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

17 April 2026 Ka Rashifal: 17 अप्रैल 2026 को इस राशि के लोगों का बजट बिगड़ सकता है, प्रेम संबंधों में अनबन बनी रहेगी। वृषभ राशि वाले संतान पर नजर रखें, सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी, बिजनेस में बड़ी डील संभव है। कर्क राशि वालों का प्रमोशन संभव है, इन्हें अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: सोना, चांदी या कुछ और, गुड लक के लिए राशि अनुसार क्या खरीदें?

मेष राशिफल 17 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस दिन आपको नौकरी-बिजनेस में निगेटिव परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आ सकती है। प्रेम संबंधों में अनबन बनी रहेगी। किसी को भी गलत बोलने से बचें। गैर जरूरी खर्च न करें, बजट बिगड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया क्यों है इतनी शुभ? बहुत कम लोग जानते हैं ये 4 वजह

वृषभ राशिफल 17 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत आज ठीक नहीं रहेंगी। माइग्रेन के कारण नींद नहीं आएगी। ससुराल पक्ष से लोग आप पर कोई आरोप लगा सकते हैं। कुछ काम चाहकर भी नहीं कर पाएंगे। किसी बात को लेकर मानसिक दबाव रहेगा। संतान पर नजर रखें।

मिथुन राशिफल 17 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस में कोई बड़ी डील आज कर सकते हैं। इनकम के नए सोर्स बनेंगे लेकिन साथ ही आपके खर्च भी बढ़ेंगे। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने को मिलेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

कर्क राशिफल 17 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग धन की कमी से परेशान रहेंगे। बिजनेस में बड़ी डील करने के मौके मिलेंगे। आप अपनी पुरानी गलतियों को सुधार सकते हैं। मानसिक थकावट का अनुभव होगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे, प्रमोशन भी संभव है।

सिंह राशिफल 17 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग आज अपनी सेहत का खास ध्यान रखेंगे। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर नोंक-झोंक संभव है। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है। पड़ोसियों से बेवजह विवाद न करें। संतान की गतिविधि पर नजर रखें।

कन्या राशिफल 17 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों का मन काम में नहीं लगेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा की तैयारी हो सकती है। पैसों का हिसाब-किताब ध्यान से रखें, जरा सी चूक आप पर प्रश्नचिह्न लगा सकती है। किसी भी मामले में अपने स्वाभिमान से समझौता न करें।

तुला राशिफल 17 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों की इनकम में तेजी से वृद्धि होगी। बच्चों के कारण आपको गर्व की अनुभूति होगी। रिश्तेदारों के घर आने से आपको खुशी मिलेगी। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। पुराने रोग आपको कष्ट दे सकते हैं। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल 17 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों की सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात होगी। अति उत्साह के कारण बिगड़े काम बन सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको लाभ मिलेगा। सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

धनु राशिफल 17 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर अज्ञात भय बना रहेगा। करियर को लेकर युवा पूरी तरह गंभीर रहेंगे। बिजनेस में धन लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है।

मकर राशिफल 17 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों के नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज मिल सकता है। लोग आपकी प्रतिभा भी प्रशंसा करेंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंधों में और मधुरता आएगी।

कुंभ राशिफल 17 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें सोच-समझकर कोई निर्णय लेना चाहिए। बढ़ते खर्च के कारण बजट बिगड़ सकता है। बच्चों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह से फोक्सड रहेंगे।

मीन राशिफल 17 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों को जो काम अटके पड़े हैं, वे पूरे हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच लगने की संभावना है। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ की स्थिति बनेगी। अति उत्साह में कोई काम न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।