- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 24 July 2026: बुध होगा मार्गी, सर्वार्थसिद्धि योग देगा शुभ फल, 5 राशियों का चमकेगा भाग्य
Aaj Ka Rashifal 24 July 2026: बुध होगा मार्गी, सर्वार्थसिद्धि योग देगा शुभ फल, 5 राशियों का चमकेगा भाग्य
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 24 जुलाई, शुक्रवार को बुध की चाल में परिवर्तन होगा। सर्वार्थसिद्धि योग दिन भर रहेगा। अन्य 4 शुभ-अशुभ योग भी इस दिन बनेंगे।

24 जुलाई 2026 का राशिफल
24 July 2026 Ka Rashifal: 24 जुलाई 2026 शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि तिथि रहेगी। इस दिन आशा दशमी व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को शुक्ल, ब्रह्म, राक्षस,चर और सर्वार्थसिद्ध नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन बुध मिथुन राशि में वक्री से मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपकी आय में कमी आ सकती है और काम बनते-बनते रुक सकते हैं। नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें। कुछ कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है। अहंकार की वजह से रिश्तों में तनाव आ सकता है। दोस्तों से अपनी हर बात साझा करने से बचें।
वृषभ राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपके फैसलों की हर जगह तारीफ होगी। शादी में आ रही रुकावट दूर हो सकती है और लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। युवा प्रेमी डेट पर जा सकते हैं। घर के लिए खरीदारी करेंगे और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
Grahan August 2026: ‘सूतक काल लगेगा या नहीं?’ अगस्त में होने वाले ग्रहण पर बड़ा अपडेट
मिथुन राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने का मन हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है। कारोबार में अपनी मर्जी से काम करेंगे और इसका फायदा भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Budh Margi 2026: 24 जुलाई से 4 राशियों पर आएगा संकट, न लें बड़े फैसले-बढ़ेगा खर्च और होंगे विवाद
कर्क राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों को लोगों का अच्छा समर्थन मिलेगा। कारोबार में साझेदारों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। काम करने के तरीके में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।
सिंह राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज बेवजह की बहस में अपना समय बर्बाद न करें। अनजान लोगों की बातों पर जल्दी भरोसा न करें। आपकी लापरवाही से रिश्ते कमजोर हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में परेशानी आ सकती है। घर में तनाव का माहौल बन सकता है, इसलिए अपनी जीवनशैली पर भी ध्यान दें।
कन्या राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज सकारात्मक सोच बनाए रखें। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी बड़ी योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
तुला राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आप अपने करियर को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि पैसा फंस सकता है। पढ़ाई और शिक्षा से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी। किसी की बात पूरी तरह समझे बिना प्रतिक्रिया न दें। दोस्तों से कहासुनी हो सकती है। सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा। परिवार के पुराने विवाद को सुलझाने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन दिन आराम से बीतेगा। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।
धनु राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज गलत कामों की ओर आकर्षित होने से बचें। जीवनसाथी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है। दिल के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। शुभचिंतकों की सलाह को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है और ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।
मकर राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपकी आय बढ़ सकती है। बच्चों से प्यार से पेश आएं। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और रिश्तेदारों से मदद मिलने से मन खुश रहेगा। विवादों से दूर रहने में भलाई है।
कुंभ राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आपकी काम संभालने की क्षमता की तारीफ होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होने से आपको संतुष्टि मिलेगी। कुछ नया करने की इच्छा होगी और इसके लिए कोशिश भी करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मीन राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
काम से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। धार्मिक स्थलों या संतों के दर्शन का मौका मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के घर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी आपका पूरा ध्यान रखेगा। अपनी बात मनवाने के लिए किसी पर दबाव न डालें। मन में किसी बात को लेकर खुशी रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।