28 अप्रैल 2026 का राशिफल: मंगलवार को 4 राशि वालों को प्रॉपर्टी से होगा फायदा
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 28 अप्रैल, मंगलवार को व्याघात, हर्षण, प्रजापति, सौम्य नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

28 अप्रैल 2026 का राशिफल
28 April 2026 Ka Rashifal: 28 अप्रैल 2026 को मेष राशि वाले की चिंता दूर होगी, फैसले सोच-समझकर लें। वृषभ राशि वाले किसी से विवाद न करें, ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी। मिथुन राशि वाले सोच-समझकर निवेश करें, बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी, अटके काम पूरे होंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
May 2026 Shubh Muhurat: मई में गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन के कितने शुभ मुहूर्त? नोट करें डेट्स
मेष राशिफल 28 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोग आज सोच-समझकर फैसले लें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। पेट से संबंधित कोई बीमारी परेशान कर सकती है। किसी को भी कर्ज न दें, नहीं तो पैसा लंबे समय के लिए उलझ सकता है। संतान संबंधी कोई चिंता दूर हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
May 2026 Hindu Calendar: कब है शनि जयंती और वट सावित्री व्रत? नोट करें मई के व्रत-त्योहारों की डेट
वृषभ राशिफल 28 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों को नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। मकान या नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो सफल रहेंगे। किसी से भी व्यर्थ विवाद न करें।
मिथुन राशिफल 28 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
कार्यक्षेत्र में कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद की परेशानी का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। नई नौकरी की तलाश में हैं तो वह इच्छा भी इस समय पूरी हो सकती है। इनवेस्टमेंट सोच-समझकर करें।
कर्क राशिफल 28 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटके हुए कामों में गति आ सकती है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी फायदा होगा।
सिंह राशिफल 28 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इन्वेस्टमेंट से फायदा होने के योग बन रहे हैं। जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी कामना भी इस दौरान पूरी हो सकती है। सरकारी नौकरी वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इनका वैवाहिक जीवन भी सुखी रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशिफल 28 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आंख से जुड़ी बीमारी परेशान कर सकती है। अपनी कोई निजी बात दूसरे व्यक्ति को न बताएं नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं।
तुला राशिफल 28 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)
जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। परिवार में कोई शुभ प्रसंग आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। महिलाएं इस दिन ज्यादा समय शापिंग में बिताएंगी।
वृश्चिक राशिफल 28 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। निकट भविष्य में इस समय किए गए अच्छे कामों का परिणाम मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए ये समय एकदम ठीक है। ऑफिस में इनके काम से सभी खुश रहेंगे।
धनु राशिफल 28 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद दूर हो सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इस समय मिल सकती है। नौकरी के नए ऑफर इस राशि वालों को आ सकते हैं। इन्हें इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। शादी-विवाह से जुड़ी बातें सफल हो सकती हैं।
मकर राशिफल 28 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि वालों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत के प्रति सावधान रहें, खान-पान का ध्यान रखें। अचल संपत्ति या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है।
कुंभ राशिफल 28 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
शत्रु चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत बन रहे हैं। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।
मीन राशिफल 28 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। संतान से सुख मिलेगा। माता-पिता के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।