- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों का बढ़ेगा गुड लक-प्रॉपर्टी से होगा फायदा
Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों का बढ़ेगा गुड लक-प्रॉपर्टी से होगा फायदा
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 30 सितंबर, बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में चंद्रमा उच्च हो जाता है यानी बहुत अधिक शुभ स्थिति में आ जाता है। इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा।

30 सितंबर 2026 का राशिफल
30 September 2026 Ka Rashifal: 30 सितंबर, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से वज्र, सिद्धि, काण और सिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 30 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। पढ़ाई और करियर से जुड़े मामलों पर फोकस करने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। नए विचारों को खुले मन से अपनाएंगे तो आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
वृषभ राशिफल 30 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
काम को लेकर मन थोड़ा असंतुष्ट रह सकता है। बेवजह की बातों में अपना समय और ऊर्जा न लगाएं। परिवार के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ने की आशंका है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फैसला सोच-समझकर लें।
मिथुन राशिफल 30 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
बिजनेस में कुछ नया करने के लिए दिन अच्छा है। काम करने के तरीके में बदलाव आपको फायदा दे सकता है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आप पूरे दिन उत्साह के साथ काम करेंगे। शादी के इच्छुक लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा।
कर्क राशिफल 30 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
धैर्य बनाए रखकर काम करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। अपनी रोज की दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अपने व्यक्तित्व और काम करने के तरीके को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कोई जोखिम लेने का विचार बन सकता है।
सिंह राशिफल 30 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कन्सल्टेन्सी या सलाह देने से जुड़े काम करने वालों को खास लाभ मिलेगा। किसी जरूरी काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। पुरानी दोस्ती प्यार के रिश्ते में बदल सकती है। उच्च शिक्षा से जुड़ी परेशानियां दूर होने के योग हैं।
कन्या राशिफल 30 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
युवा अपने करियर को लेकर परेशान रहेंगे। किसी जरूरी काम में रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें साझा करना रिश्ते को मजबूत करेगा। अधिकारियों के साथ बातचीत सोच-समझकर करें। किसी तरह की गलतफहमी नुकसान दे सकती है।
तुला राशिफल 30 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कारोबार से जुड़े जरूरी फैसले लेते समय दूसरों पर पूरी तरह निर्भर न रहें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होने की संभावना है।
वृश्चिक राशिफल 30 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नए आइडिया पर काम करने के लिए दिन अनुकूल है। किसी जरूरी काम में थोड़ी देरी हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में फायदा मिल सकता है। समाज और परिवार में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। समझदारी से आप कई परेशानियों को संभाल लेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
धनु राशिफल 30 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। संतान की तरक्की देखकर मन खुश रहेगा। विद्यार्थी अपने आने वाले समय को लेकर नई प्लानिंग कर सकते हैं। फ्रीलांस काम करने वालों को कमाई के नए अवसर मिलेंगे। प्रेमी जोड़े शादी को लेकर बात आगे बढ़ा सकते हैं।
मकर राशिफल 30 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
नए काम को शुरू करने में जल्दबाजी न करें। कानूनी मामलों में छोटी सी गलती परेशानी बन सकती है। अपने ही सहयोगियों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। घर का माहौल सामान्य और अच्छा रहेगा, लेकिन आपके व्यवहार से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल 30 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुरानी स्वास्थ्य परेशानियों में राहत मिलेगी। आपके जरूरी काम तय समय पर पूरे होंगे। प्रेमी अपने पार्टनर को प्रपोज करने का मन बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रही नाराजगी दूर होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।
मीन राशिफल 30 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। क्रिएटिव कामों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज बहुत ज्यादा मेहनत वाले कामों से बचना बेहतर रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।