MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Aaj Ka Rashifal 4 June 2026: चंद्रमा करेगा शनि की राशि में प्रवेश, 4 राशि वालों को होगा नुकसान

Aaj Ka Rashifal 4 June 2026: चंद्रमा करेगा शनि की राशि में प्रवेश, 4 राशि वालों को होगा नुकसान

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 4 जून 2026 को कौन-सा ग्रह किस राशि में प्रवेश करेगा? इस दिन कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? गुरुवार को किस राशि को धन लाभ होगा और किस राशि के लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ेगा? 

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jun 04 2026, 05:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
4 जून 2026 का राशिफल
Image Credit : chatgpt

4 जून 2026 का राशिफल

4 June 2026 Ka Rashifal: 4 जून 2026 गुरुवार को ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, ध्वांक्ष और ध्वजा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। गुरुवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशइ में प्रवेश करेगा। मकर राशि के स्वामी शनि हैं। शनि की राशि में चंद्रमा के प्रवेश से सभी राशियों के लोगों पर इसका असर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

मेष राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज पैसों के मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। लोगों के बीच आपकी छवि एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में बनेगी। परिवार के सदस्य आपके हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

313
वृषभ राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
Image Credit : Getty

वृषभ राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। युवा अपने मन की बात किसी खास व्यक्ति से कह सकते हैं। अपनी प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। वर्क प्लेस पर दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

413
मिथुन राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
Image Credit : Getty

मिथुन राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

घर-परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। अपनी निजी और गोपनीय बातें किसी से साझा करने से बचें। अनावश्यक यात्राएं समय और धन दोनों की बर्बादी कर सकती हैं। खानपान में लापरवाही के कारण गैस या अपच की समस्या हो सकती है।

513
कर्क राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
Image Credit : Getty

कर्क राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

लंबे समय से महसूस हो रही थकान से राहत मिलेगी। व्यापार में नए समझौते लाभदायक साबित होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। संपत्ति से जुड़े सौदों में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। सेहत का खास ध्यान रखें। संतान सुख मिलेगा।

613
सिंह राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
Image Credit : Getty

सिंह राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

साझेदारी में काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। विदेश में पढ़ाई कर रहे या पढ़ाई की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। अटके कार्यों को प्राथमिकता देकर पूरा करने का प्रयास करें।

713
कन्या राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
Image Credit : Getty

कन्या राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज सहयोगियों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ सकता है। परिवार के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप स्वयं को ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। करियर में सुनहरा अवसर मिल सकता है।

813
तुला राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
Image Credit : Getty

तुला राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने की सोच सकते हैं। अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बच्चों के मार्गदर्शन और शिक्षा पर विशेष ध्यान देंगे।

913
वृश्चिक राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

कोई नया विचार आपके लिए लाभदायक साबित होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में रिश्तेदारों या परिचितों का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की अड़चनें दूर होंगी। बच्चों की संगति पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।

1013
धनु राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
Image Credit : Getty

धनु राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिलने से खुशी मिलेगी। आपकी विनम्रता और व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। आराम और सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा।

1113
मकर राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
Image Credit : Getty

मकर राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

बिजनेस के संबंध मजबूत होंगे और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर में कोई मांगलिक आयोजन होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें।

1213
कुंभ राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
Image Credit : Getty

कुंभ राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

व्यापारियों को कुछ मामलों में असंतोष महसूस हो सकता है। अनावश्यक बहस से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

1313
मीन राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
Image Credit : Getty

मीन राशिफल 4 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। पैसों से जुड़े कार्यों के लिए समय अनुकूल है। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Rashifal: बुधवार को मेष-वृषभ वालों को होगा नुकसान, पढ़ें 3 जून 2026 का संपूर्ण राशिफल
Recommended image2
Kal Ka Rashifal: 3 जून 2026 को 5 राशियों को होगा धन लाभ, यहां पढ़ें Tomorrow's Horoscope
Recommended image3
राशि अनुसार कौन-सा टैटू आपके लिए शुभ? ये हैं मेष से मीन तक खास डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved