- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: मेष-मिथुन को गुड न्यूज, सिंह का बढ़ेगा खर्च, जानें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: मेष-मिथुन को गुड न्यूज, सिंह का बढ़ेगा खर्च, जानें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 6 मई, बुधवार को सिद्ध, साध्य, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन सभी योगों का असर 12 राशियों के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

6 मई 2026 का राशिफल
6 May 2026 Ka Rashifal: 6 मई 2026 को मेष राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी, सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। वृषभ राशि वाले बड़े फैसले न लें, खर्च बढ़ सकता है। मिथुन राशि वाले बिजनेस में नए एग्रीमेंट न करें, समाज में सम्मान मिलेगा। कर्क राशि वाले का प्रमोशन संभव है, स्टूडेंट्स तनाव में रहेंगे।आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: अगस्त या सितंबर, कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा?
मेष राशिफल 6 मई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति के मुलाकात हो सकती है। न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। दिन मिला-जुला रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Garnet Stone: रक्तमणि पहनने से मिलती है करियर में सफलता, कैसे पहनें, किन राशियों के लिए शुभ?
वृषभ राशिफल 6 मई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं। आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है। जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। कोई भी बड़ा फैसला करने से बचें।
मिथुन राशिफल 6 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपको सामाजिक सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट न करें नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।
कर्क राशिफल 6 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों को गले और नाक संबंधी समस्या हो सकती है। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन मिल सकता है। पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। नौकरी और घर-परिवार का तनाव सुलझने के योग हैं। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा।
सिंह राशिफल 6 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोग दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ज्यादा खर्चा भी हो सकता है। आपके अंदाज से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। दुर्घटना की भी संभावना बन रही है।
कन्या राशिफल 6 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
काम और परिवार के बीच संतुलन बना रहेगा। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है। खुद के लिए गए फैसलों पर आपको भरोसा रखना होगा। जीवनसाथी की इच्छा पूरी कर सकते हैं।
तुला राशिफल 6 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
गाड़ी की गति और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। बिजनेस में कोई नया फैसला न लें। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। सोचे हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। बड़े अधिकारी से मदद मिल सकती है।
वृश्चिक राशिफल 6 मई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से शेयर न करें। किसी की बुराई करने से बचें। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें।
धनु राशिफल 6 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आप किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें। कामकाज में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। निरोगी बने रहेंगे। किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें।
मकर राशिफल 6 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि वालों का आज अपने पार्टनर से विवाद हो सकता है। बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। संतान की उन्नति से खुश होंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें।
कुंभ राशिफल 6 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है। कोई नया काम करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपको परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है। दिन ठीका-ठाक रहेगा।
मीन राशिफल 6 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
पुरानी बातें याद आने से तनाव बढ़ सकता है। फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। कुछ मामलों में परेशानी बढ़ सकती है। आज कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।