- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 17 जून 2026: गजकेसरी योग बनाएगा मालामाल, 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Aaj Ka Rashifal 17 जून 2026: गजकेसरी योग बनाएगा मालामाल, 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 17 जून 2026 को चंद्रमा किस राशि से निकलकर कौन-सी राशि में प्रवेश करेगा? चंद्रमा और गुरु की युति से कौन-सा राजयोग बनेगा? 17 जून को किस राशि के लोगों का बैंक बैलेंस बढ़ेगा?

17 जून 2026 का राशिफल
17 June 2026 Ka Rashifal: 17 जून 2026 बुधवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस तिथि की स्वामी देवी पार्वती हैं। इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। बुधवार को ध्रुव, व्याघात, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। चंद्रमा इस दिन मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शुक्र और गुरु स्थित है। गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Numerology: प्यार में भरोसा तोड़ सकते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, लड़कियां रहें सतर्क

मेष राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज वर्कप्लेस पर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। कुछ लोग अपनी बातों से आपको प्रभावित हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: मंगल बदेलगा राशि, 4 राशियों को नौकरी-धन और तरक्की के बनेंगे योग
वृषभ राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम पर भरोसा जताएंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होंगे, जिनका लाभ भविष्य में मिल सकता है। नई संपत्ति, मकान या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
मिथुन राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
विद्यार्थियों के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा। निजी जीवन की कुछ परेशानियां मन को विचलित कर सकती हैं। आंखों में जलन या थकान की समस्या हो सकती है। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। आपकी प्रतिभा-कार्यशैली चर्चा का विषय रहेगी।
कर्क राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
नया घर खरीदने की योजना बन सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आप अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों का घरेलू कार्यों में मन कम लगेगा। किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश में बड़ी रकम लगाने से बचें। पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस और कब्ज परेशान कर सकती हैं, इसलिए खानपान पर ध्यान दें।
कन्या राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है। अच्छे मित्रों का साथ मन को प्रसन्न करेगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे और समाधान मिलने लगेगा।
तुला राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें।आज आप अपने व्यक्तित्व को लेकर अधिक सजग रहेंगे। लोग आपके विचारों और कार्यशैली से प्रेरित होंगे। बीमा और निवेश से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। मानसिक रूप से पॉजिटिव बने रहने का प्रयास करें। कुछ लोग आपकी आदतों या व्यवहार की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन इससे प्रभावित न हों। पुराने संपर्क और रिश्ते आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।
धनु राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
मधुमेह के रोगी सेहत का खास ध्यान रखें। अपच या पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सभी निर्णय सोच-समझकर और अपनी जिम्मेदारी पर लें। अचानक कुछ बाधाएं आपके काम में रुकावट पैदा कर सकती हैं। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है।
मकर राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। बिजनेस को आगे बढ़ने की नई रणनीति अपनानी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का अच्छा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आय में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
जीवनसाथी की सलाह काफी उपयोगी साबित होगी। किसी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिलेगा। सहकर्मियों के सहयोग से आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
मीन राशिफल 17 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान होने की आशंका है। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है जिससे आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। जिद्दी स्वभाव के कारण कुछ लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। नशे से दूर रहें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।