Taurus Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में जो 12 राशियां बताई गई हैं, उनमें वृषभ का स्थान दूसरा है। नाम से ही पता चलता है कि इस राशि का चिह्न बैल है। बैल की तरह ही इस राशि के लोगों का स्वभाव होता है। 

Aaj Ka Taurus Rashifal: दुनिया में करोड़ों लोग हैं। ये सभी 12 राशियों में बंटे हुए हैं। राशि के अनुसार ही इनका स्वभाव होता है। वृषभ भी इन 12 राशियों में से एक है। जिन लोगों का नाम ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo) अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि वृषभ होती है। इस राशि के लोगों का शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 व 7 है। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और इनका शुभ रत्न हीरा है। आगे जानिए 29 मार्च 2026 का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
Panchmukhi Rudraksha Benefits: इन 2 राशियों के लिए है वरदान पांच मुखी रुद्राक्ष!

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ राशि आज का राशिफल

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। ये अगर मन लगाकर कोई काम करेंगे तो निश्चित रूप से इन्हें सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में मन लगा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट

कैसा रहेगा वृषभ राशि वालों का करियर?

इस राशि के लोग नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं लेकिन इसके लिए इन्हें किसी से पैसा उधार लेना पड़ेगा। नौकरी में परिवर्तन का विचार मन में आ सकता है लेकिन फिलहाल इस विचार को त्याग दें। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं।

कैसी रहेगी वृषभ राशि वालों की लव लाइफ?

लव लाइफ के मामले में इस राशि के लोग काफी लकी रहेंगे। इनके प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। अगर किसी का ब्रेकअप हो चुका है तो पुन: ये संबंध ठीक ठाक हो जाएंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि वाले कौन-सा उपाय करें?

इस राशि के लोग शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें। संभव हो तो शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों जैसे सफेद वस्त्र, दूध व दही का दान भी करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।