Budh Gochar 2026: बुध करेगा 4 राशि वालों को मालामाल, देगा इज्जत-शौहरत
Budh Gochar 2026: फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। 4 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन्हें धन लाभ के साथ-साथ अन्य फायदे भी होंगे।

फरवरी 2026 में बुध कब बदलेगा राशि?
Budh Rashifal Febuary 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। इसे सौर मंडल का राजकुमार भी कहते हैं। मिथुन और कन्या राशि का स्वामी भी बुध ग्रह ही है। ये ग्रह बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। बुध ग्रह एक राशि में 23 से 28 दिन तक रहता है। वर्तमान में बुध ग्रह मकर राशि में स्थित है। फरवरी के पहले सप्ताह में 3 तारीख को ये ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। बुध के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: किस राशि में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें डेट, टाइम और सूतक
मेष वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, जिससे इनके बैंक बैलेंस में काफी तेजी से इजाफा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी और पद मिल सकता है, जिससे इनके पराक्रम में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। अगर कोई कर्ज है तो उसे उतारने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय बेहतर रहने वाला है।
ये भी पढ़ें-
Jaya Ekadashi 2026: कब करें जया एकादशी व्रत, 29 या 30 जनवरी? जानें पूजा विधि, मंत्र-मुहूर्त
सिंह वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि के लोगों को भाग्य का सहयोग मिलेगा, जिससे इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। सेहत में भी सुधार होगा।
तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज
बुध के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिलने से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। मामा पक्ष से काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय अनुकूल है।
धनु वालों की लाइफ रहेगी खुशहाल
इस राशि के लोगों की लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी। कोई नन्हा सदस्य भी घर में आ सकता है। बिजनेस में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे जो भविष्य में आपके बहुत काम आएंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी एंजाय करने का मौका मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में आपके बहुत काम आ सकते हैं। सेहत में भी सुधार होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।