Today Panchang: 11 अप्रैल, शनिवार को बुध ग्रह राशि बदलेगा, जिससे मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आज पूर्व दिशा में यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। जानें राहुकाल का समय?
Aaj Ke Shubh Muhurat: 11 अप्रैल 2026, शनिवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। नवमी तिथि की देवी मां दुर्गा है, इसलिए इस तिथि पर इनकी पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। शनिवार की सुबह बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। शनिवार को सिद्ध, सांध्य, चर, सर्वार्थसिद्धि और सुस्थिर नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 11 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Venus Transit Alert: मई में चमकेगी किस्मत, शुक्र का ट्रांजिट बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य!
11 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति
शनिवार की सुबह बुध ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही मंगल, सूर्य और शनि स्थित है। बुध के इस राशि में प्रवेश करने से मीन राशि में चतुर्ग्रही संयोग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में और शुक्र मेष राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Kendra Trikon Rajyog: शुक्र बना रहे हैं केंद्र त्रिकोण राजयोग, 10 दिन बाद 3 राशियों पर होगी धन वर्षा!
शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (11 April 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। ऐसा करने से आप यात्रा में आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं।
राहुकाल 11 अप्रैल 2026 टाइमिंग
11 अप्रैल, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 20 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान न यात्रा करने से बचना चाहिए और कोई भी शुभ काम भी न करें।
11 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:42 PM
चन्द्रोदय - Apr 11 1:58 AM
चन्द्रास्त - Apr 11 12:56 PM
11 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 07:47 से 09:20 तक
दोपहर 12:02 से 12:52 तक
दोपहर 12:27 से 02:01 तक
दोपहर 03:35 से शाम 05:08 तक
11 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:01 PM – 3:35 PM
कुलिक - 6:13 AM – 7:47 AM
दुर्मुहूर्त - 07:53 AM – 08:43 AM
वर्ज्यम् - 05:55 PM – 07:37 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
