Today Panchang: 8 मार्च, रविवार को रंग पंचमी का उत्सव मनाया जाएगा। इस पर्व से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं है। 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 8 मार्च 2026, रविवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन रंग पंचमी का पर्व मनाय जाएगा। ये पर्व वैसे तो पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन आदि क्षेत्रों में इसकी सबसे ज्यादा धूम देखने को मिलती है। रविवार को ध्रुव, व्याघात, लुंब और उत्पात नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर बने रहेंगे। आगे जानिए 8 मार्च को राहुकाल और दिशाशूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Sheetala Saptami 2026: 10 या 11 मार्च, कब है शीतला सप्तमी? जानें बसौड़ा की सही डेट

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को केतु सिंह राशि में, मंगल, राहु, सूर्य और बुध कुंभ राशि में, चंद्रमा तुला राशि में, शुक्र और शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-
Rang Panchami 2026: क्यों मनाते हैं रंग पंचमी, जानें महत्व, कथा और आसान उपाय

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (8 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि इस दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इससे आप परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 8 मार्च 2026 टाइमिंग

8 मार्च, रविवार को राहुकाल शाम 05 बजकर 01 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 29 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस समय कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।

8 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:46 AM
सूर्यास्त - 6:29 PM
चन्द्रोदय - Mar 08 11:02 PM
चन्द्रास्त - Mar 09 9:58 AM

8 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 08:14 से 09:41 तक
सुबह 09:41 से 11:09 तक
दोपहर 12:14 से 01:01 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:05 से 03:33 तक

8 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:37 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:33 PM – 5:01 PM
दुर्मुहूर्त - 04:55 PM – 05:42 PM
वर्ज्यम् - 07:44 PM – 09:31 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।