MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Gajalakshmi Yoga 2026: 12 साल बाद कर्क में गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Gajalakshmi Yoga 2026: 12 साल बाद कर्क में गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

साल 2026 में बनने वाला गजलक्ष्मी योग ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। यह योग शुक्र और गुरु की युति से बनता है, जिससे कई राशियों के लिए धन, सफलता और समृद्धि के रास्ते खुलते हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : May 01 2026, 07:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
गजलक्ष्मी योग
Image Credit : Chat gpt

गजलक्ष्मी योग

ज्योतिष में गजलक्ष्मी योग को सबसे शुभ योगों में से एक मानते हैं। यह योग गुरु और शुक्र ग्रह के एक ही राशि में आने पर बनता है। गुरु ज्ञान और सौभाग्य के प्रतीक हैं, जबकि शुक्र सुख-समृद्धि के। जब ये दोनों ग्रह साथ आते हैं, तो जीवन में संतुलन और तरक्की के मौके लाते हैं। इसका पहला चरण 14 मई से 1 जून तक और दूसरा चरण 8 जून से 4 जुलाई तक कर्क राशि में बनेगा। कर्क राशि में इसका असर और भी शुभ माना जाता है, क्योंकि यह भावनात्मक स्थिरता और पारिवारिक सुख बढ़ाता है। हालांकि, इसका शुभ असर 14 मई से ही दिखना शुरू हो जाएगा।
25
मिथुन राशि
Image Credit : Getty

मिथुन राशि

गजलक्ष्मी योग का असर मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। शुक्र और गुरु की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जमा-पूंजी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। अगर आपका कोई पुश्तैनी या पारिवारिक बिजनेस है, तो उसमें अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को तवज्जो देंगे। यह समय छात्रों, खासकर कला, संगीत और लेखन जैसे क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
35
कर्क राशि
Image Credit : Getty

कर्क राशि

यह गजलक्ष्मी योग कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस दौरान किस्मत आपका पूरा साथ देगी और आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। लंबे समय से चली आ रही पैसों की दिक्कतें अब खत्म हो सकती हैं। आपके करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का मौका भी बन सकता है, जिससे मन को शांति मिलेगी।
45
तुला राशि
Image Credit : Getty

तुला राशि

यह योग तुला राशि वालों के कर्म भाव पर सकारात्मक असर डालेगा। आपको नौकरी-पेशा के क्षेत्र में बड़े और अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई नौकरी या बेहतर मौके मिलने की संभावना है। कुछ लोगों को जगह बदलने या ट्रांसफर से भी फायदा हो सकता है। इस दौरान आपकी सोच साफ रहेगी, जिससे आप भविष्य को लेकर मजबूत फैसले ले पाएंगे। सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह समय विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।
55
मीन राशि
Image Credit : Getty

मीन राशि

यह योग मीन राशि वालों के लिए मानसिक और बौद्धिक विकास लेकर आ सकता है। छात्रों को अपनी पढ़ाई में अच्छे नतीजे देखने को मिल सकते हैं और उनका प्रदर्शन सुधरेगा। पारिवारिक जीवन में संतुलन और शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी और प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बेहतर मौके मिलने की संभावना है। सेहत में भी सकारात्मक सुधार संभव है।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Panchang 30 April 2026: नृसिंह चतुर्दशी आज, बुध-चंद्र बदलेंगे राशि, नोट करें दिन भर के शुभ मुहूर्त
Recommended image2
Aaj Ka Rashifal 30 April 2026: बुधादित्य योग से चमकेगी 4 राशि वालों की किस्मत
Recommended image3
Panchgrahi Yog 2026: मेष राशि में 5 ग्रहों का महासंयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा सोना-चांदी और प्रॉपर्टी!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved