- Home
- Astrology
- 27 मार्च 2026 का राशिफल। Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा के राशि बदलने से 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
27 मार्च 2026 का राशिफल। Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा के राशि बदलने से 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 27 मार्च, गुरुवार को चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन लुंब, उत्पात, अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा बुधवार…

27 मार्च 2026 का राशिफल
27 March 2026 Ka Rashifal: 27 मार्च 2026 को मेष राशि के लोग बड़े निर्णय न लें, तनाव की स्थिति बन सकती है। वृषभ राशि वाले विदेश जा सकते हैं, धन लाभ होगा। मिथुन राशि वाले संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे, पेट दर्द की समस्या रहेगी। कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ है, पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आएगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
मेष राशिफल 27 मार्च 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर नए विवाद सामने आ सकते हैं। मन में निगेटिव विचार आते रहेंगे। वर्क प्लेस पर भी तनाव की स्थिति बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026: जवारे विसर्जन कब करें? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र
वृषभ राशिफल 27 मार्च 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों की इनकम में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। विदेश जाने के मौके मिल सकते हैं।
मिथुन राशिफल 27 मार्च 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग खाने-पीने पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है। धन की कमी के कारण जरूरी काम रूक सकते हैं। कुछ मामलों में आपको अपने सिद्धांतों से समझौता करना पड़ेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी।
कर्क राशिफल 27 मार्च 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है। ऑनलाइन पैसा कमाने का मौका मिलेगा। मंहगी वस्तुओं की खरीदी करेंगे। आंखों से जुड़ा कोई रोग परेशान कर सकता है। दूसरों की बातों में भूलकर भी न आएं। पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह राशिफल 27 मार्च 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के यात्रा पर जाने से बचें नहीं तो परेशानी हो सकती है। अनावश्यक दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। घर और काम के बीच सामंजस्य बैठाना मुश्किल रहेगा। लोग आपके बारे में कोई अफवाह फैला सकते हैं। अपना कोई धोखा दे सकता है।
कन्या राशिफल 27 मार्च 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग संतान के व्यवहार के कारण बहुत परेशान रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आने के योग बन सकते हैं। पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। मामा पक्ष या ससुराल का साथ मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
तुला राशिफल 27 मार्च 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस में नया प्रयोग सफल रहेगा, इससे लाभ भी होगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल 27 मार्च 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि की महिलाएं अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आज आपको अपनी गलतियों से सीखने का मौका मिलेगा। थोड़ा समय मनोरंजन में भी बीतेगा। कुछ लोग आपके निर्णय को गलत साबित कर सकते हैं। परिवार में किसी बात पर तनाव रहेगा।
धनु राशिफल 27 मार्च 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोग किसी अज्ञात भय के कारण परेशान रहेंगे। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। इस राशि के स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ पार्टी में एंजाय करने का मौका मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी।
मकर राशिफल 27 मार्च 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों की लव लाइफ बहुत ही रोमांटिक रहेगी। लोग आपसे राय लेकर काम करना पसंद करेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें नेम-फेम मिल सकता है। बिजनेस से लाभ होगा।
कुंभ राशिफल 27 मार्च 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ किसी दूर स्थान की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा आज मिल सकता है। ससुराल से उपहार मिलेगा।
मीन राशिफल 27 मार्च 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों पर आज काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। दिखावे की प्रवृत्ति आपको नुकसान पहुंचा सकती है। घर में किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब हो सकती है। सामाजिक कामों में शामिल होंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।