- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: मंगल-शनि बनाएंगे विस्फोटक योग, 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: मंगल-शनि बनाएंगे विस्फोटक योग, 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 2 अप्रैल, गुरुवार को मंगल कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही शनि स्थित है। शनि और मंगल की युति से विस्फोटक नाम का योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

2 अप्रैल 2026 का राशिफल
2 April 2026 Ka Rashifal: 2 अप्रैल 2026 को मेष राशि के लोग वाहन सावधानी से चलाएं, संतान से सुख मिलेगा। वृषभ राशि के लोग सेहत का ध्यान रखें, ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि के लोगों के बिजनेस में तरक्की होगी, दूसरों की बातों में न आएं। कर्क राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है, करियर में नए मौके मिलेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
April 2026 Rashifal: शनि-मंगल का प्रकोप! 4 राशियों के लिए उथल-पुथल भरा रहेगा अप्रैल
मेष राशिफल 2 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों का अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। ऑफिस में कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। किसी को आपकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान से सुख मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: हनुमान जयंती पर मंगल बदलेगा रााशि, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
वृषभ राशिफल 2 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग अपने पिता की सेहत का खास ध्यान रखें। करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। ऑफिस में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशिफल 2 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में तरक्की होगी। आज दिन अनुकूल रहेगा। हेल्थ में सुधार होगा। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं।
कर्क राशिफल 2 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों का खर्च अचानक बढ़ सकता है। करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। पत्नी या प्रेमी से विवाद संभव है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी।
सिंह राशिफल 2 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते हैं। बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं।
कन्या राशिफल 2 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग संपत्ति विवाद में उलझ सकते हैं। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। अविवाहितों लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। समय का दुरुपयोग करें। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। परिवार में किसी की तबियत खराब होगी।
तुला राशिफल 2 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग आज किसी को पैसा उधार न दें। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें। सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे। किसी विशेष काम में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल 2 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। खर्च ज्यादा हो सकता है।
धनु राशिफल 2 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी की भी बुराई न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। ना चाहते हुए भी किसी से पैसे उधार लेने की स्थिति बन सकती है।
मकर राशिफल 2 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों के घर में कोई शुभ काम हो सकता है। विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। सोच-समझकर पैसा निवेश करें। पुराने संबंधों का फायदा आज मिल सकता है।
कुंभ राशिफल 2 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
तला-गला खाने से हेल्थ खराब हो सकती है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। परिवार या दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन राशिफल 2 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। आपकी सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। संतान पर नजर रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।