- Home
- Astrology
- 25 फरवरी का राशिफल। आज 4 राशि वालों की बढ़ेगी इनकम, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार
25 फरवरी का राशिफल। आज 4 राशि वालों की बढ़ेगी इनकम, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 25 फरवरी, बुधवार को विषकुंभ, प्रीति, शुभ, सर्वार्थसिद्धि और अमृत नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन सभी योगों का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

25 फरवरी 2026 का राशिफल
25 February 2026 Ka Rashifal: 25 फरवरी 2026 को मेष राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी, दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा। वृषभ राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, घर में सुख-शांति रहेगी। मिथुन राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, विचारों में नयापन रहेगा। कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा, लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
होलाष्टक के 8 दिनों में क्या करें-क्या नहीं? यहां जानें सभी नियम
मेष राशिफल 25 फरवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कुछ बड़े खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है। मार्केटिंग से संबंधित काम करने वाले लोग अपने टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। दोस्तों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Time: देश के 10 प्रमुख शहरों में क्या होगा चंद्रग्रहण का सही टाइम?
वृषभ राशिफल 25 फरवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों की इनकम अचानक बढ़ सकती है। अपरिचित लोगों पर आंख मूंदकर पर अधिक भरोसा न करें। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आत्म चिंतन करके आप अपने कमियां दूर कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल 25 फरवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दोपहर बाद की स्थिति आपके लिए और भी अनुकूल रहेगी। विचारों में नयापन आ सकता है। वर्क प्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
कर्क राशिफल 25 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में फायदा कम होगा। अपनी महत्वकांक्षाएं बच्चों पर थोपने से बचें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। लव लाइफ की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है।
सिंह राशिफल 25 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें बड़ा पद मिल सकता है। नौकरी के चलते किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। लाइफ में परेशानियों का आना-जाना लगा रहेगा। पेट दर्द की समस्या बनी रहेगी इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
कन्या राशिफल 25 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों को बिजनेस-नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। पुरानी उधारी चुकाने में सफल रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लगों को लाभ होगा। प्रेम संबंधों को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। सभी काम निश्चित समय पर पूरे होंगे। संतान से सुख मिलेगा।
तुला राशिफल 25 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग अपनी योग्यता साबित करने में सफल रहेंगे। दूसरों की गलतियां निकालने में समय व्यर्थ न करें। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर परेशआन रहेंगे। पारिवारिक जीवन अस्थिर रहेगा। वर्क प्लेस पर भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
वृश्चिक राशिफल 25 फरवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों का दिन आज व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा लोग बिजनेस की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति बन सकती है। कोई जरूरी काम देर से होने से मन अशांत रहेगा। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
धनु राशिफल 25 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोग दूसरों के विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। नौकरी में स्थिति पहले से ठीक रहेगी। दोपहर के बाद अटके हुए कामों में गति आ सकती है। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है जिससे आपको खुशी होगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
मकर राशिफल 25 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। लव लाइफ में पारदर्शिता रखें। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम ही लगेगा। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे कि दूसरों को तकलीफ हो। सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा में परेशानी होगी।
कुंभ राशिफल 25 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों की लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। विरोधी आपके सामने कमजोर साबित होंगे। पेट दर्द के कारण परेशानी का अनुभव होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंटस को मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
मीन राशिफल 25 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों की इनकम पहले से ज्यादा हो सकती है। शेयर मार्केट से बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग इस राशि के लोगों को मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की स्थिति बनेगी। बिजनेस में नए संपर्क काम आएंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।