Monthly Horoscope July 2026: जुलाई 2026 में कईं बड़े ग्रह राशि बदलेंगे। इनमें सूर्य, शुक्र, बुध और चंद्रमा शामिल हैं। इसके अलावा शनि ग्रह मीन राशि में वक्री होंगे। 

Monthly Rashifal 1-30 July 2026: जुलाई 2026 का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि इसमें कईं बड़े ग्रह राशि बदलेंगे। महीने की शुरूआत में 4 तारीख को शुक्र ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 7 जुलाई को बुध वक्री अवस्था में कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 17 जुलाई को सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क में आएंगे। 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होंगे। ग्रहों की ये स्थिति सभी 12 राशि के लोगों पर असर डालेगी। जुलाई 2026 का महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा? जानें मासिक राशिफल से…

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शुक्र देगा पैसा, सक्सेस और प्रॉपर्टी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष जुलाई 2026 राशिफल

जुलाई की शुरुआत आपके लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ने की आशंका है। संतान से जुड़ी किसी चिंता के कारण मन परेशान रह सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि अनावश्यक व्यय बजट बिगाड़ सकता है। प्रेम संबंधों में कभी खुशी तो कभी नाराजगी जैसी स्थिति रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। कार्यस्थल पर दबाव महसूस हो सकता है और व्यापार में भी कुछ रुकावटें सामने आ सकती हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें-
Child Line in Palm: आपके कितने बच्चे होंगे? हथेली की ये रेखा खोलती है राज

वृषभ जुलाई 2026 राशिफल

यह महीना आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत रहेगी और नया मकान, दुकान या जमीन खरीदने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में चल रहे मतभेद दूर होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जिम्मेदारी या स्थान परिवर्तन का अवसर मिल सकता है। व्यापार में बड़ी डील या लाभदायक अनुबंध मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में भी सुधार रहेगा, हालांकि बाहर का भोजन कम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन जुलाई 2026 राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई नई संभावनाएं लेकर आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापारिक यात्राएं अधिक रहेंगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है, लेकिन उनका लाभ भविष्य में मिलेगा। कारोबार में बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। रिश्तों में आई दूरियां कम होंगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन यदि पहले से ब्लड प्रेशर या शुगर की समस्या है तो नियमित जांच कराते रहें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है।

कर्क जुलाई 2026 राशिफल

इस महीने आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप उन्हें पार कर लेंगे। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, हालांकि वे आपका बड़ा नुकसान नहीं कर पाएंगे। कुछ जरूरी कामों में देरी हो सकती है और यात्रा के दौरान असुविधा महसूस होगी। मानसिक तनाव और अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है। व्यापार में साझेदार या कर्मचारी किसी बात को लेकर असहमति जता सकते हैं। पुराने रोग दोबारा परेशान कर सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। कानूनी मामलों में भी सावधानी बरतना जरूरी होगा।

सिंह जुलाई 2026 राशिफल

यह महीना सिंह राशि वालों के लिए कई खुशियां लेकर आ सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और अविवाहित लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है। आय के स्रोत बढ़ेंगे और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित होगी। परिवार में किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। पुराने स्वास्थ्य संबंधी कष्टों में राहत मिलने की संभावना है। सरकारी कामों में भी सफलता मिल सकती है।

कन्या जुलाई 2026 राशिफल

जुलाई आपके लिए आर्थिक रूप से शुभ संकेत दे सकता है। अचानक धन लाभ या कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और नया काम शुरू करने की योजना सफल हो सकती है। हालांकि महीने के मध्य में पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से बचने की जरूरत होगी। नौकरी में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और अधिकारियों से सहयोग कम मिलेगा। धन के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें, वरना नुकसान होने की आशंका है।

तुला जुलाई 2026 राशिफल

जुलाई का महीना आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दें। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। त्वचा से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्च भी उसी गति से बढ़ने के कारण संतुष्टि कम रहेगी। किसी कानूनी या सरकारी मामले में सावधानी बरतना जरूरी होगा। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन धैर्य से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। नए लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें।

वृश्चिक जुलाई 2026 राशिफल

यह महीना आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार और रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लक्ष्य समय पर पूरे होंगे, जिससे अधिकारियों का विश्वास बढ़ेगा। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

धनु जुलाई 2026 राशिफल

जुलाई आपके लिए आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। व्यापार में बड़ा सौदा या नया अनुबंध मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में चल रही दूरियां खत्म होंगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। करियर में नई जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है। महीने के अंतिम दिनों में माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। रिश्तेदारों का सहयोग आपके लिए मददगार रहेगा।

मकर जुलाई 2026 राशिफल

यह महीना कई अधूरे काम पूरे कराने वाला साबित हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को खुशी देगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। विदेश जाने या विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। किसी भी संपत्ति या निवेश से पहले जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। कर्ज से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। महीने के अंत में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें।

कुंभ जुलाई 2026 राशिफल

इस महीने कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा सकती है। हालांकि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वाहन संबंधी खर्च या परेशानी सामने आ सकती है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है, जिसमें पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी हर परिस्थिति में आपका साथ देंगे, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलने की संभावना है।

मीन जुलाई 2026 राशिफल

मीन राशि वालों के लिए जुलाई सकारात्मक परिणाम देने वाला महीना हो सकता है। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और सभी का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। बिजली, आग या ऊंचाई वाले स्थानों पर काम करते समय विशेष सावधानी रखें। कार्यक्षमता बढ़ेगी और नए काम पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से अधिक मधुर होंगे और रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत होगी। व्यापार सामान्य गति से चलता रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।