Kal Ka Rashifal In Hindi: 11 सितंबर 2026 शुक्रवार को स्नान-दान अमावस्या का संयोग बन रहा है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना गया है।

11 September 2026 Ka Rashifal: 11 सितंबर, शुक्रवार को साध्य, शुभ और सिद्धि नाम के 3 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। कन्या राशि में पहले से ही बुध ग्रह स्थित है। इस तरह कन्या राशि में बुध और चंद्रमा की युति बन जाएगी। इन दोनों ग्रहों की स्थिति कछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगी। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपका ध्यान अपने जरूरी कामों को पूरा करने पर रहेगा। दोस्तों और करीबियों का सपोर्ट मिलने से काम आसान होंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

बिजनेस में आपके डिसिजन और काम करने का तरीका फायदा दिला सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और स्पीड ज्यादा न बढ़ाएं। आपकी क्रिएटिव सोच लोगों का ध्यान खींच सकती है। किसी नए या अनजान व्यक्ति की बातों पर तुरंत भरोसा करने से बचें।

ये भी पढ़ें-
Budhaditya Rajyog 2026: बुधादित्य योग बढ़ाएगा इनकम, 4 राशियों को मिलेगी जॉब-बिजनेस में भी चमकेगी किस्मत

मिथुन राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आपका एनर्जी लेवल अच्छा रहेगा और आप खुद को काफी एक्टिव महसूस करेंगे। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी न्यूज मिल सकती है। अपनों का सपोर्ट आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलने के योग हैं। इन्वेस्टमेंट सोच-विचार कर करें।

ये भी पढ़ें-
Grahan Yoga 2026: 3 राशियां सावधान, ग्रहण योग दिखाएगा दिन में तारे, नहीं लेने देगा चैन की सांस

कर्क राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

वर्क प्लेस पर कुछ ऐसी सिचुएशन बन सकती हैं, जिनसे आपको परेशानी होगी। किसी भी मामले में सिर्फ अपने नजरिए को सही मानने के बजाय दूसरे पक्ष को भी समझने की कोशिश करें। लोगों की सलाह सुनना फायदेमंद रहेगा, लेकिन फाइनल डिसिजन अपनी समझ से ही लें।

सिंह राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज इनकम बढ़ाने के कुछ नए ऑप्शन मिलेंगे। बिजनेस में दिन अच्छा रहने की उम्मीद है। पुराने किसी काम से फायदा मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आपका कॉन्फिडेंस आपको दूसरे कामों में भी बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा।

कन्या राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बिजनेस करने वालों को आज अपने काम का रिव्यू करना चाहिए। पुरानी गलतियों को पहचानकर उनमें सुधार करेंगे तो आगे इसका फायदा मिलेगा। लव लाइफ में इमोशन में आकर कोई डिसिजन न लें। जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। आंखों के रोग हो सकते हैं।

तुला राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रह सकता है। आपकी पर्सनैलिटी और बात करने का तरीका लोगों को इंप्रेस करेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग या शॉपिंग का प्लान बन सकता है। पिछले दिनों से चल रहा स्ट्रेस धीरे-धीरे कम होगा।मन हल्का महसूस करेगा।

वृश्चिक राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

बिजनेस में प्रॉफिट मिलने से खुशी होगी। अगर कोई गलत आदत आपकी परेशानी बढ़ा रही है तो आज उस पर कंट्रोल करना जरूरी है। शरीर में लो एनर्जी और आलस महसूस हो सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। संतान से सुख मिल सकता है।

धनु राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

लोगों के बीच आपकी समझ की तारीफ हो सकती है। अचानक कोई अच्छा मौका मिलना आपको खुश कर सकता है। बिजनेस में बड़ा इन्वेस्टमेंट करने का विचार आएगा। बिना पूरी जानकारी के कोई बड़ा डिसिजन न लें। पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह चेक कर लें।

मकर राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को ऑफिस में कुछ मुश्किल सिचुएशन का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात पर बहस हो सकती है, इसलिए बात को ज्यादा बढ़ाने से बचें। रिश्तों में प्यार और अंडरस्टैंडिंग बनाए रखना जरूरी है। फालतू खर्चों को कंट्रोल करें।

कुंभ राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

नई जॉब शुरू करने का मौका मिल सकता है। करियर में नई शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियां कम होने से आपको राहत मिलेगी। किसी बेवजह के विवाद या बहस में पड़ने से बचें। अपने काम तेजी से पूरे करने में सफल रहेंगे।

मीन राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

घर के मामलों में बैलेंस बनाकर चलना जरूरी होगा। हर बात पर सिर्फ अपने सिद्धांतों पर अड़े रहने के बजाय सिचुएशन को देखकर प्रैक्टिकल डिसिजन लें। सीनियर ऑफिसर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। किसी से कर्ज लेने से बचना बेहतर रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।