- Home
- Astrology
- Kal Ka Rashifal 15 August 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, हरियाली तीज पर चमकेगी 4 राशियों का भाग्य-बनेंगे धन लाभ के योग
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, हरियाली तीज पर चमकेगी 4 राशियों का भाग्य-बनेंगे धन लाभ के योग
Kal Ka Rashifal In Hindi: 15 अगस्त 2026 को शिव और सिद्ध नाम के 2 शुभ व उत्पात एवं मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा।

15 अगस्त 2026 का राशिफल
15 August 2026 Ka Rashifal: 15 अगस्त 2026 शनिवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं जो चंद्रमा के मित्र हैं। इसलिए चंद्रमा का ये राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। साथ ही इस दिन हरियाली तीज का पर्व भी मनाया जाएगा। ग्रहों की स्थिति भी इस दिन अच्छी रहने वाली है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
किसी भी मुद्दे पर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। मन थोड़ा कन्फ्यूज रहेगा, इसलिए जरूरी मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें। परिवार की जरूरतें आपकी प्राथमिकता रहेंगी। लोग आपसे मदद की उम्मीद करेंगे, लेकिन फिलहाल अपने काम पर फोकस रखना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
लाइफ पार्टनर का सपोर्ट आपके लिए बड़ी ताकत बनेगा। किसी प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़ा पुराना मामला आपके पक्ष में जा सकता है। राजनीति और सोशल फील्ड से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। किसी बड़े निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। काम करने के तरीके में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
करियर में आगे बढ़ने की चाह आज और मजबूत होगी। ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से हुई बातचीत भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। मैरिड लाइफ में चल रही दूरियां कम होने के संकेत हैं। दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा।
कर्क राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। हर किसी की बातों में आना ठीक नहीं रहेगा, खासकर उन लोगों से सावधान रहें जो जरूरत से ज्यादा आपकी तारीफ करते हैं। मौसम बदलने का असर सेहत पर पड़ सकता है। खुद को कम आंकने की गलती न करें।
सिंह राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट आपके हाथ आ सकता है। अगर लव मैरिज को लेकर घर में बात करना चाहते हैं तो समय आपके पक्ष में है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कामों में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। अपनी इमेज को लेकर ज्यादा सोचने की बजाय काम पर ध्यान दें।
कन्या राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
वर्कप्लेस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिलने से मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। गुस्से में कही गई बात बाद में परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। दोस्तों से बातचीत करने पर मानसिक राहत मिलेगी। घर के माहौल में थोड़ी टेंशन रह सकती है।
तुला राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत का लाभ मिलेगा। ऑनलाइन बिजनेस या सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। जिन कामों को आप पहले पूरा करना चाहेंगे, उनमें सफलता मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
काफी समय से अटका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है, जिससे राहत महसूस करेंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने का विचार बना सकते हैं। काम की स्पीड पहले से तेज रहेगी। अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे।
धनु राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
भविष्य से जुड़ी प्लानिंग करने के लिए दिन अच्छा है। सरकारी कामों में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। बच्चों के करियर या शादी को लेकर चिंता बनी रह सकती है। किसी परेशानी में परिवार के बड़े लोगों की सलाह मददगार साबित होगी। महिलाओं को हेल्थ पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
मकर राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। बिजनेस सामान्य गति से चलेगा। जिन लोगों से आप सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं, वे शायद आपकी उम्मीदों पर खरे न उतरें। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।
कुंभ राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
करियर को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति बेहतर होगी। मशीनरी, टेक्निकल और इंडस्ट्रियल सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। विरोधी आपके खिलाफ माहौल बना सकते हैं।
मीन राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
धार्मिक कामों में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने की बजाय प्रैक्टिकल सोच अपनाएं। दिन के अंत तक परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।