Kal Ka Rashifal In Hindi: 20 जून 2026 को कितने शुभ-अशुभ योग बनेंगे? इन योगों का किस राशि पर कैसा असर होगा? 20 जून 2026 को कौन-सा बड़ ग्रह राशि परिवर्तन करेगा?
20 June 2026 Ka Rashifal: 20 जून 2026 शनिवार को मंगल ग्रह मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है जो मंगल से समभाव रखता है। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। साथ ही ग्रहों की अन्य स्थिति के कारण इस दिन वज्र, सिद्धि, पद्म और लुंब नाम के 4 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 20 जून को मंगल बदलेगा राशि, 3 राशि वाले हो जाएं सतर्क-जानें बाकी राशियों का हाल

मेष राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
बच्चों के भविष्य को लेकर चिंताएं मन में रह सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: बार-बार दे रहे इंटरव्यू, नहीं मिल रही नौकरी? ये 4 रत्न दिलाएंगे सफलता
वृषभ राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में धैर्य रखने की जरूरत है। दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
मिथुन राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
बिजनेस से जुड़ी नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपके कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। विदेश से जुड़े व्यापार या कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं। स्वास्थ्य में सुधार आने से राहत महसूस करेंगे।
कर्क राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
मित्रों से बातचीत कर मन का बोझ हल्का होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। मनोरंजन और रुचिकर कार्यों में समय व्यतीत होगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। रिश्तेदारों का सहयोग आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
सिंह राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। धैर्य और संयम से काम लें। रिश्तों में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कन्या राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खानपान में लापरवाही करने से पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। दिन कुल मिलाकर सकारात्मक रहेगा।
तुला राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
छोटी यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। घर का वातावरण सुखद और आनंददायक रहेगा। व्यापारिक साझेदारों के साथ तालमेल बेहतर होगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में शांति और सौहार्द बना रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर ही लें। धैर्य बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी रहेगी। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। आलस्य और थकान महसूस हो सकती है।
मकर राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। परिवार के साथ यादगार समय बिताएंगे। लोग आपके विचारों और कार्यशैली की सराहना करेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में आ रही बाधाएं आज दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
विपरीत लिंग के लोगों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी संभव है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। खानपान में संयम बरतना जरूरी होगा।
मीन राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
