Kal Ka Rashifal In Hindi: 21 जून 2026 को कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे, इसका किस राशि पर कैसा असर होगा? इस दिन कौन-सा पर्व-त्योहार मनाया जाएगा? 21 जून को कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा?

21 June 2026 Ka Rashifal: 21 जून 2026 शनिवार को भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। इस दिन सिद्धि, व्यातीपात, छत्र, मित्र, सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: क्या हमेशा शुभ फल देते हैं रत्न, कितने समय इन्हें बदल देना चाहिए?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

पैसों से जुड़े मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। ना चाहते हुए भी ऋण लेने की स्थिति बन सकती है। परिवार में माता-पिता का सहयोग मिलने से मानसिक शांति बनी रहेगी। अपने निजी रहस्यों को साझा करने से बचें। सेहत का भी खास ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Trigrahi Yog: बुध, गुरु और शुक्र बनाएंगे त्रिग्रही योग, 5 राशियों के लिए शुभ-बरसेगी महालक्ष्मी की कृपा

वृषभ राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

विद्यार्थियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर बात करें नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार देखने को मिलेगा। संतान सुख मिलेगा।

मिथुन राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेगा जिससे निराशा हो सकती है। संपत्ति और रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शरीर में दर्द, थकान या अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

कर्क राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

धन खर्च पर नियंत्रण रखें नही तो बजट बिगड़ सकता है। कुछ कार्यों में देरी होने से तनाव महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में कुछ मतभेद या अनबन की स्थिति बन सकती है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से आपको बचना है।

कन्या राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आय में वृद्धि के अच्छे संकेत हैं, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। मार्केटिंग, सेल्स से जुड़े लोगों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है।

तुला राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। तनाव के कारणों को समझकर उनका समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें।

वृश्चिक राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होंगे तथा संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। करियर से जुड़े मामलों में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी और व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी।

मकर राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी से बातचीत के दौरान कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। आपकी योग्यता और अनुभव की लोग सराहना करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। सोचे काम पूरे हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा टालना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भी दस्तावेज या एग्रीमेंट को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही निर्णय लें। अपने निजी और गोपनीय विषय किसी से साझा न करें।

मीन राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के अचानक पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में नए अनुबंध और समझौते होने के योग हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।