Kal Ka Rashifal In Hindi: 21 सितंबर, सोमवार को तेजा दशमी का पर्व मनाया जाएगा। ये पर्व मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्य रूप से मनाया जाता है। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे।

21 September 2026 Ka Rashifal: 21 सितंबर, मंगलवार को शोभन नाम का एक शुभ और अतिगण्ड व मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। मकर राशि से स्वामी शनि हैं। शनि की राशि में चंद्रमा की स्थिति ठीक नही मानी जाती। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 21 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

विदेश जाने की प्लानिंग बन सकती है। आपको अपनी काबिलियत साबित करने का अच्छा मौका मिलेगा। पिता और गुरुजनों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। महिलाओं को वर्क और सोशल लाइफ में तारीफ मिल सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का मौका भी मिलेगा।

वृषभ राशिफल 21 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आर्थिक परेशानियां कम होंगी। निर्माण से जुड़े कामों में तेजी आएगी। बिजनेस में पार्टनर्स का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के किसी कर्मचारी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope September 2026: बुध-चंद्रमा बदलेंगे राशि, 4 राशियों को होगा भाग्योदय, पैसा-प्रमोशन, प्यार मिलेगा

मिथुन राशिफल 21 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

म्यूचुअल फंड जैसे निवेश से फायदा मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी किसी बात को लेकर तनाव रहेगा और अपनी बात सही तरीके से समझाने में परेशानी हो सकती है। गैर-जरूरी खर्चों पर कंट्रोल रखें। छोटी बातों पर तुरंत रिएक्ट करने के बजाय थोड़ा सोचकर जवाब दें।

ये भी पढ़ें-
Mangal Guru Yuti 2026: 45 दिन साथ रहेंगे मंगल-गुरु, किसी को पैसा तो किसी की देंगे टेंशन, जानें मेष से मीन तक का हाल

कर्क राशिफल 21 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। पैतृक बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। फैमिली में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है। पुराने या नाराज दोस्तों से बातचीत करके रिश्ते बेहतर करने का मौका मिलेगा। थोड़े एफर्ट से उम्मीद से ज्यादा अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

सिंह राशिफल 21 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिलेगी। हालांकि, वर्क प्लेस पर किसी महिला सहकर्मी से विवाद हो सकता है। अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। फैमिली के लोग आपकी किसी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं।

कन्या राशिफल 21 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बिजनेस में नया कॉन्ट्रैक्ट करने से पहले उसकी सभी शर्तों को अच्छी तरह जांच लें। हायर एजुकेशन में अच्छे रिजल्ट मिलने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। बच्चे अपनी गलतियों को समझकर उनमें सुधार करेंगे।

तुला राशिफल 21 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपकी सोच और बातों का दूसरों पर अच्छा असर पड़ेगा। बिजनेस की इनकम बढ़ सकती है। छोटे भाई-बहनों के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

वृश्चिक राशिफल 21 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

अटके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। मैरिड लाइफ में अच्छा तालमेल बना रहेगा। अगर आप लव मैरिज के लिए फैमिली को मनाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। बुजुर्ग लोग पुरानी यादों को याद कर खुश रहेंगे।

धनु राशिफल 21 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

सोशल लाइफ में आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। बिजनेस को संभालने के लिए उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। जिन लोगों की हेल्थ पहले से ठीक नहीं है, उन्हें खास सावधानी बरतनी होगी। तनाव वाली सिचुएशन से दूरी बनाकर रखें। बेवजह की बातों में दिमाग उलझ सकता है।

मकर राशिफल 21 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। वर्क प्लेस पर माहौल फेवर में रहेगा। फैमिली के साथ अच्छा टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आर्ट और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। कुछ कामों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन मैरिड लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

कुंभ राशिफल 21 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

वर्क प्लेस पर गलत लोगों की वजह से परेशानी खड़ी हो सकती है, इसलिए हर किसी पर भरोसा करने से बचें। अपने बिहेवियर में विनम्रता बनाए रखना जरूरी होगा। कमर के नीचे के हिस्से में दर्द या परेशानी हो सकती है। किसी दूसरे रिश्ते की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है।

मीन राशिफल 21 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। जॉब इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। आपकी सोच से लोग प्रभावित होंगे। बड़े भाई-बहनों की लाइफ में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी रुकना बेहतर रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।