MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Kal Ka Rashifal 4 August 2026: 3 राशियों की दूर होगी टेंशन, बिजनेस में मुनाफा-नौकरी में प्रमोशन के योग

Kal Ka Rashifal 4 August 2026: 3 राशियों की दूर होगी टेंशन, बिजनेस में मुनाफा-नौकरी में प्रमोशन के योग

Kal Ka Rashifal In Hindi: 4 अगस्त 2026 को चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेगा। मेष राशि का स्वामी मंगल है जो चंद्रमा के शत्रु भाव रखता है। चंद्रमा के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर होगा।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 03 2026, 02:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
4 अगस्त 2026 का राशिफल
Image Credit : chatgpt

4 अगस्त 2026 का राशिफल

4 August 2026 Ka Rashifal: 4 अगस्त 2026 मंगलवार को कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनमें से शुभ, अमृत, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, धृति और शूल नाम के योग 6 प्रमुख हैं। इस दिन श्रावण कृष्ण षष्ठी तिथि होने से भगवान कार्तिकेय की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। ग्रहों की बात करें तो चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

मेष राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, खासतौर पर महंगी चीजों की खरीदारी में जल्दबाजी न करें। गर्दन और सर्वाइकल से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें।

313
वृषभ राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
Image Credit : Getty

वृषभ राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज आपकी मेहनत से कामकाज में सुधार देखने को मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। लोगों की मदद करने की आपकी आदत आपकी पहचान बढ़ाएगी। योग, ध्यान और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: क्या अगस्त में होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा? जानें डेट-टाइम और सूतक की अपडेट

413
मिथुन राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
Image Credit : Getty

मिथुन राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

घर को बेहतर बनाने या नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। उधार देने से पहले परिवार के लोगों से सलाह जरूर लें। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।


ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 5 राशियों के लिए गुड न्यूज, इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा-अटके पैसे भी मिलेंगे

513
कर्क राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)
Image Credit : Getty

कर्क राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यापार में नए प्रयोग करने का मौका मिलेगा और काम का दबाव धीरे-धीरे कम होगा। परिवार के लोगों को समय देना जरूरी रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और आप अपने फैसले आत्मविश्वास के साथ ले पाएंगे।

613
सिंह राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
Image Credit : Getty

सिंह राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज कार्यस्थल पर अपने व्यवहार और काम दोनों पर ध्यान दें, क्योंकि किसी बात को लेकर आलोचना हो सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। महिलाओं से बातचीत करते समय संयम रखें। दोपहर बाद सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

713
कन्या राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
Image Credit : Getty

कन्या राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। अपने काम को लेकर आपकी सतर्कता आपको सफलता दिलाएगी। दोपहर बाद अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

813
तुला राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
Image Credit : Getty

तुला राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज आपकी समझदारी और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद खत्म होने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और साथी के साथ भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी।

913
वृश्चिक राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सरकारी कामों में थोड़ी देरी या परेशानी आ सकती है। विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। खान-पान में सावधानी रखें और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

1013
धनु राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
Image Credit : Getty

धनु राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी और लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं।जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। घर में किसी खास व्यक्ति के आने से खुशी का माहौल बनेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

1113
मकर राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
Image Credit : Getty

मकर राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। काम को लेकर उत्साह बढ़ेगा और यात्रा सुखद साबित हो सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। अपनी सेहत और इम्यूनिटी को मजबूत रखने पर ध्यान दें। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।

1213
कुंभ राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
Image Credit : Getty

कुंभ राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार में नए लाभ के अवसर मिलेंगे और आप अपने लक्ष्य समय पर पूरे कर पाएंगे। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं।

1313
मीन राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
Image Credit : Getty

मीन राशिफल 4 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों को बाहर ही सुलझाना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 साल बाद गुरु, सूर्य और बुध का दुर्लभ संयोग, 4 राशियों पर देवी लक्ष्मी की कृपा- होगी धन-दौलत की बारिश!
Recommended image2
Surya Grahan 2026: अगस्त में होगा सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद दिन में छा जाएगा अंधेरा, भारत में दिखेगा या नहीं?
Recommended image3
Aaj Ka Rashifal 3 August 2026: सावन का पहला सोमवार 4 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी गुड न्यूज-बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Recommended image4
Kal Ka Rashifal: 4 राशि वाले वाहन संभलकर चलाएं, बन रहे दुर्घटना के संयोग, पढ़ें 3 अगस्त 2026 का राशिफल
Recommended image5
Budh Gochar 2026: 5 राशियों के लिए गुड न्यूज, इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा-अटके पैसे भी मिलेंगे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved