- Home
- Astrology
- Kal Ka Rashifal 5 August 2026: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों का हो सकता है विवाद-लव लाइफ में बढ़ेगी टेंशन
Kal Ka Rashifal 5 August 2026: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों का हो सकता है विवाद-लव लाइफ में बढ़ेगी टेंशन
Kal Ka Rashifal In Hindi: 5 अगस्त 2026 को 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन कर्क राशि में बुध और सूर्य की युति बनने से बुधादित्य नाम का राजयोग भी बनेगा।

5 अगस्त 2026 का राशिफल
5 August 2026 Ka Rashifal: 5 अगस्त 2026 बुधवार को कालाष्टमी और बुधाष्टमी नाम के 2 व्रत किए जाएंगे। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन शूल, गण्ड, मृत्यु, काण नाम के 4 अशुभ योग और अमृतसिद्धि व सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। बुधवार को बुध ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके काम की सराहना हो सकती है। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें और पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
वृषभ राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपनी बात सोच-समझकर कहें, क्योंकि आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है। खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालें। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
नया बिजनेस शुरू करने की योजना बन सकती है। किस्मत का साथ मिलने से रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह संभाल लेंगे। क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी और कोई पुरानी परेशानी खत्म हो सकती है।
सिंह राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
कुछ अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। पढ़ाई कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। दोपहर के बाद धन लाभ के योग हैं।
कन्या राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। ऑफिस में किसी सहकर्मी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। बड़े निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को आराम देने की कोशिश करें।
तुला राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। आपकी समझदारी और तेज सोच कार्यक्षेत्र में अलग पहचान दिला सकती है।
वृश्चिक राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
प्रेम संबंधों में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी बड़ी योजना में निवेश करने का विचार बन सकता है। जो लोग पहले विरोध करते थे, वे भी अब आपकी तारीफ कर सकते हैं।
धनु राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आपकी बनाई हुई योजना सफल हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
मकर राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। शरीर में दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। बेकार के विवादों से दूर रहें। दोस्तों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
कुंभ राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। अगर वर्तमान नौकरी से खुश नहीं हैं तो नए अवसरों पर विचार कर सकते हैं। दूर रहने वाले दोस्तों या रिश्तेदारों से बातचीत होगी। बोलने से पहले शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। बचत पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।
मीन राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
मेहनत का फल मिलने में टाइम लगेगा। कारोबारियों को लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, इन्फेक्शन हो सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।