Kal Ka Rashifal In Hindi: 9 जून 2026 को कौन-सी तिथि रहेगी, इस तिथि के स्वामी कौन हैं? 9 जून को कौन-सा ग्रह राशि परिवर्तन करेगा? इस दिन कौ-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? 

9 June 2026 Ka Rashifal: 9 जून 2026, मंगलवार को ज्येष्ठ अधिक मास की नवमी तिथि है। इस तिथि की स्वामी मां दुर्गा हैं। मंगलवार की सुबह चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां शनि के साथ युति बनाकर ये विष नाम का अशुभ योग बनाएगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
शुक्र ने बदली राशि, 3 राशियों को हो सकती है धन हानि-भूलकर न करें इन्वेस्टमेंट

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

पारिवारिक मामलों को लेकर मन परेशान रहेगा। बेवजह के खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। पीठ दर्द या शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। दिखावे को चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
मंगल के राशि बदलने से 5 राशियों का होगा ‘अमंगल’, पैसा-पद और प्रमोशन खतरे में

वृषभ राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

व्यापार में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। रुके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ेंगे और मन में उत्साह बना रहेगा। आपका सहयोगी व्यवहार लोगों का दिल जीत सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

घर की साज-सज्जा या मरम्मत को लेकर नई योजना बन सकती है। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। किसी बड़े फैसले से पहले परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेगा।

कर्क राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार में कुछ नया करने की इच्छा जाग सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा, हालांकि दोपहर के बाद सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है। ऑफिस में आपके काम और प्रतिभा की सराहना होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी।

कन्या राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आपके विनम्र स्वभाव और व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण समझौता हो सकता है। विदेश से जुड़े व्यापार में विस्तार के संकेत हैं।

तुला राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

मित्रों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अचानक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। कार्यस्थल पर लापरवाही भारी पड़ेगी। हर काम ध्यानपूर्वक करें। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

वृश्चिक राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

पैतृक संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्यों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में कोई बड़ा वादा कर सकते हैं।विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

धनु राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

धन लाभ के बड़े अवसर सामने आ सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

मकर राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस से लाभ होगा। कार्यों को लेकर आपका उत्साह चरम पर रहेगा। यात्रा सुखद और लाभदायक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं। आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।

कुंभ राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

मित्रों और करीबी लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में नए लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। तय किए गए लक्ष्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। वर्क प्लेस पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

मीन राशिफल 9 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुराने अनुभवों का इस समय मिलेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय खुशी देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नई योजनाओं पर विचार करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।