MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Maghi Purnima Upay: माघी पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय, होगी दिन दुनी-रात चौगुनी तरक्की

Maghi Purnima Upay: माघी पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय, होगी दिन दुनी-रात चौगुनी तरक्की

Maghi Purnima Upay: इस बार माघी पूर्णिमा 1 फरवरी, रविवार को है। इस तिथि का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो आने वाली परेशानियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 01 2026, 06:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
माघी पूर्णिमा के उपाय
Image Credit : Getty

माघी पूर्णिमा के उपाय

Maghi Purnima Upay: ज्योतिष शास्त्र में जो 16 तिथियां बताई गई हैं, पूर्णिमा भी इनमें से एक है। ये महीने की आंतिम तिथि होती है। इस दिन चंद्रमा अपने पूरे आकार में दिखाई देता है। इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। एक साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथि होती है। इनमें से माघ मास की पूर्णिमा बहुत खास मानी गई है। इसे माघी पूर्णिमा कहते हैं। इस बार माघी पूर्णिमा 1 फरवरी, रविवार को है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…


ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के बाद होगा सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा? जानें सूतक का समय

26
भगवान विष्णु की पूजा करें
Image Credit : Getty

भगवान विष्णु की पूजा करें

माघी पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है माघ मास के दौरान भगवान विष्णु जल में ही निवास करते हैं। इसलिए इस दिन पवित्र नदी में स्नान भी करना चाहिए। माघी पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

ये भी पढ़ें-
Maghi Purnima 2026: माघी पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग में करें पूजा, मंत्र जाप, उपाय, जानें शुभ मुहूर्त

36
जरूरतमंदों को दान करें
Image Credit : Getty

जरूरतमंदों को दान करें

माघी पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को दान भी जरूर देना चाहिए। ये तिथि दान के लिए लिए बहुत खास मानी गई है। मान्यता है कि इस तिथि पर किए गए दान का फल कईं गुना होकर प्राप्त होता है। माघी पूर्णिमा पर गरीबों को पका हुआ भोजन, कच्चा अनाज, कंबल व अन्य गर्म कपड़े दान देना चाहिए।

46
भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें
Image Credit : Getty

भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें

पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने का भी विशेष महत्व है। जिस घर में पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ी और सुनी जाती है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। ऐसे घर में कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं होती।

56
चंद्रमा को अर्घ्य दें
Image Credit : Getty

चंद्रमा को अर्घ्य दें

पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्रदेव हैं। इसलिए इस तिथि पर चंद्रदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। माघी पूर्णिमा की शाम को जब चंद्रोदय हो तो शुद्ध जल से अर्घ्य दें और फूल, चावल व कुमकुम चढ़ाएं। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थिति में हो, उन्हें इस दिन चंद्रमा की पूजा जरूर करनी चाहिए।

66
देवी लक्ष्मी की पूजा करें
Image Credit : Getty

देवी लक्ष्मी की पूजा करें

अगर आप धन की इ रखते हैं तो माघी पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी की पूजा करें। संभव हो तो श्रीसूक्त का पाठ अपने घर पर विधि-विधान से करें। इससे आपको जल्दी ही धन लाभ योग बन सकते हैं। अगर आप स्वयं ये उपाय न कर पाएं तो किसी योग्य ब्राह्मण से भी करवा सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
उपाय (Upay)

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
6 महीने बाद शनि चलेंगे उल्टी चाल, मेष समेत इन 3 राशियों की जिंदगी होगी राजाओं जैसी
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope February 2026: 4 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
Weekly Rashifal February 2026: बुध-शुक्र बदलेंगे राशि, 5 राशि वालों को होगा धन लाभ
Recommended image4
Zodiac Signs: अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि उदय से लाइफ होगी झिंगालाला!
Recommended image5
कुंभ में सूर्य-राहु की युति, 3 राशियों के लिए मुश्किल वक्त, होगा बड़ा नुकसान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved