Budh Margi: राम नवमी से पहले बुध होंगे मार्गी, इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी!
ग्रहों के राजकुमार बुध 21 मार्च को कुंभ राशि में मार्गी (Budh Margi) होने जा रहे हैं। इसका असर सभी 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा।
14

Image Credit : Asianet News
बुध
शनि की राशि कुंभ में बुध की सीधी चाल कई राशियों के लिए वरदान साबित होगी। करियर और बिजनेस में सफलता के जबरदस्त मौके बन सकते हैं। जिंदगी की कई परेशानियों से भी आपको राहत मिल सकती है। प्रमोशन और इनकम में बढ़ोतरी के भी योग हैं।
24
Image Credit : Getty
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों पर भी राजकुमार बुध की कृपा बरसेगी। आपको अपने करियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। प्रमोशन मिलने के योग हैं। इनकम भी बढ़ सकती है। कारोबारी कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपका सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।
34
Image Credit : Getty
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध की यह चाल शुभ रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वे परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मनचाही नौकरी की तलाश भी सफल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का मौका भी मिल सकता है। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक तनाव दूर होगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। शिक्षा, लेखन, पत्रकारिता और आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है।
44
Image Credit : Getty
सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर बुध की विशेष कृपा रहेगी। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। जमीन और संपत्ति से जुड़े विवाद भी खत्म हो सकते हैं। यह समय करियर में तरक्की के लिए अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता संभव है। आर्थिक परेशानियां भी दूर होंगी। परिवार में खुशियां आएंगी। यह समय वैवाहिक जीवन के लिए भी अनुकूल रहेगा।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Latest Videos