Numerology: न्यूमरोलॉजी के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है वे निडर, साहसी और लड़ाकू होते हैं। आप इन्हें जन्मजात योद्धा भी कह सकते हैं। ऐसे लोग अपने दुश्मनों से बदला लेकर ही मानते हैं।
Numerology: अंक ज्योतिष की मानें तो हर व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर पर उसकी बर्थ डेट का खास असर होता है क्योंकि जन्म तारीख के आधार पर ही उसका मूलांक यानी लकी नंबर तय होता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार जिस किसी भी व्यक्ति का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। ये अंक मंगल ग्रह से संबंधित है। यानी इन लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने में आता है। इन लोगों में कुछ खास क्वालिटी होती है। आगे जानिए क्यों खास होते हैं मूलांक 9 वाले लोग…
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: किस राशि में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें डेट, टाइम और सूतक
निडर और साहसी बनाता है मंगल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रहों का सेनापति है यानी ये ग्रह हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहता है। इसका स्वभाव भी बहुत उग्र है। मंगल के इन्हीं गुणों के चलते मूलांक 9 वाले लोग निडर और साहसी होते हैं। ये बात-बात पर गुस्सा हो जाते हैं। ये जो ठान लेते हैं वो करके ही मानते हैं। ये पक्के देशभक्त भी होते हैं। अगर कोई इनसे दुश्मनी कर ले तो ये मरते दम तक उसे भूलते नहीं है।
ये भी पढ़ें-
18 साल बाद राहु-बुध का महामिलन, धुरंधर की तरह चमकेगी 3 राशियों की किस्मत!
सेना या पुलिस में कमाते हैं नाम
मूलांक 9 वाले लोग अपने आक्रामक स्वभाव और देशभक्ति की भावना के चलते सेना या पुलिस विभाग में नाम कमाते हैं। इसके अलावा अन्य साहसिक कामों में भी ये अपने साहस का परचम लहराते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। चाहे कितनी भी मुश्किल परिस्थिति क्यों न हो, ये कभी हार नहीं मानते। ये करो या मरो को ही अपना ध्येय वाक्य मानकर काम करते हैं।
लव लाइफ में आते हैं उतार-चढ़ाव
अपने गुस्सैल स्वभाव और अनुशासन में सख्त होने के कारण इनका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं रहता। इनकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनती रहती है। लेकिन ये फिर भी अच्छे प्रेमी और पति होते हैं। ये जिसको एक बार अपना मान लेते हैं, जीवन भर उसी के बनकर रहते हैं। ये एक बेहतर रणनीतिकार भी होते हैं जिसके चलते परिवार में इनका खास स्थान होता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
