ज्योतिष के माध्यम से हम आने वाले भविष्य के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। ज्योतिष की अनेक विधाएं हैं, इनमें से एक है अंक ज्योतिष। ये विधा आजकल बहुत प्रचलित है। इसे अंग्रेजी में न्यूमरोलॉजी कहते हैं। 

उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 27 जुलाई, गुरुवार को अंक 1 वालों को पैसों का नुकसान हो सकता है, इनकी सेहत भी बिगड़ सकती है। अंक 2 वालों का किसी से विवाद संभव है, इनकी लव लाइफ ठीक रहेगी। अंक 3 वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, बिजनेस में बड़ा आर्डर मिलेगा। अंक 4 वालों की लव लाइफ में विवाद संभव है, इन्हें वरिष्ठ लोगों की सलाह मिलेगी। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज पैसों से जुड़े काम सावधानी से करें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद का असर पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ेगा। काम का बोझ ज्यादा होने से सेहत खराब रहेगी। बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस की गतिविधियों में सुधार होगा। घर के मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। लव लाइफ ठीक रहेगी। किसी खास काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर में करीबी रिश्तेदारों का आगमन होगा और घर में सकारात्मकता रहेगी।

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ेगी। पॉजिटिव सोच वाले लोगों के साथ समय बिताएं, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी खास मकसद से किए गए प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस जैसा चल रहा है, वैसा चलने दें। लव लाइफ में विवाद संभव है। नौकरी की स्थिति में जल्दी ही सुधार होगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा उचित सलाह मिलेगी। कुछ समय ध्यान और चिंतन में भी व्यतीत करें।

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। सेहत में सुधार होगा।तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बचे हुए काम को पूरा करने की पूरी कोशिश करें। अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि पुराना विवाद सुलझ सकता है। मार्केटिंग के मामलों में बहुत सावधान रहें। जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। शारीरिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है। आर्थिक लाभ को लेकर अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। निगेटिव नेचर वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि अधूरी योजनाओं को पूरा करने का यही सही समय है। पारिवारिक व्यवस्था सुखद रहेगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार में स्थिति तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। गुस्से या आवेश की बजाय शांति से समस्या का समाधान निकालें।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि दोस्तों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। बिजनेस से जुड़ी समस्याएं हल होंगी और अधूरे कार्यों में गति आएगी। संपत्ति से लाभ होगा। अजनबियों पर भरोसा न करें। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए यह शुभ समय है।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोंक-झोंक हो सकती है। यदि आप संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं तो समय बहुत अनुकूल है। किसी खास मित्र या रिश्तेदार के साथ किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें-

Adhik Maas 2023: अधिक मास में सप्तसागरों की परिक्रमा से मिलते हैं शुभ फल, जानिए किस शहर में ये सात सागर?


Adhik Maas 2023: अधिक मास में जन्में बच्चे होते हैं Luckey, ये बातें बनाती हैं इन्हें ‘किस्मत वाला’


Adhik Maas 2023: अधिक मास में सप्तसागरों की परिक्रमा से मिलते हैं शुभ फल, जानिए किस शहर में ये सात सागर?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।