11:11 Portal Manifestation Day: इस पोर्टल को एक ऐसा समय माना जाता है, जब पॉजिटिव एनर्जी सबसे ज्यादा एक्टिव होती है। इस दिन लोग अपनी मनोकामनाएं, सपने और गोल्स को साफ मन से सेट करते हैं। माना जाता है कि इस समय की गई इच्छाएं जल्दी पूरी होती हैं।

11:11 Portal Energy Day Special: आज की तारीख 11/11 है। दुनियाभर में इसे एक मैजिक डे माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आज आपकी सोच सीधा यूनिवर्स तक जाती है। यानी आज अगर आप कुछ दिल से चाहें, तो उसके पूरे होने के मौके और बढ़ जाते हैं। इस दिन को लोग 11:11 पोर्टल कहते हैं। लोग कहते हैं कि आज जो भी दिल से मांगा जाए, वो ब्रह्मांड तक साफ-साफ पहुंचता है। आज का दिन मन से मांगी गई इच्छा, अच्छी सोच और पॉजिटिव एनर्जी का दिन माना जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11:11 क्या है और इतना खास क्यों?

अंकों की दुनिया यानी न्यूमरोलॉजी में 11 को मास्टर नंबर कहा जाता है। यह नंबर अंदर की समझ, संतुलन और जागरूकता को दिखाता है। जब तारीख या समय 11:11 बनता है, तो ऐसा माना जाता है कि दिमाग और दिल के बीच का कनेक्शन बहुत साफ हो जाता है। यानी इस समय आप जो सोचते हैं, उसका असर सीधा आपकी जिंदगी की दिशा पर पड़ सकता है। कई लोग इसे एक सिग्नल की तरह भी देखते हैं। अगर आपने कभी घड़ी, फोन या रसीद में 11:11 देखा है और मन में कुछ इच्छा जागी तो वही इस नंबर का संकेत माना जाता है। यह आपको कहता है, 'रुको। एक इच्छा मांगो, अभी।'

2025 का 11:11 क्यों स्पेशल माना जा रहा है?

इस साल की ऊर्जा सीधी और साफ मानी जा रही है। इस साल यूनिवर्स का मैसेज बहुत सिंपल है। यानी बहुत कुछ नहीं मांगना है, सिर्फ वो जो दिल की सच्ची आवाज हो और फिर उस पर संदेह नहीं करना है। यूं समझिए ये दिन उन आवाजों को फिल्टर कर देता है जो आपके नहीं हैं और सिर्फ उसी इच्छा को आगे ले जाता है जो आपकी आत्मा से आई हो।

आज इच्छा कैसे मांगनी है?

आज का दिन किसी बड़े पूजा-पाठ या कठिन रिवाज का नहीं है, सिर्फ शांत मन चाहिए। यह एक बहुत ही शांत, सरल और खूबसूरत प्रक्रिया है। इसे करते वक्त आप खुद को अपने अंदर की आवज़ के और करीब पाते हैं। इसे शाम के समय सूरज ढलने से पहले या रात 11:11 पर करना सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन इसमें सबसे जरूरी आपकी नीयत है ना कि समय।

कैसे करें?

  • किसी शांत जगह बैठें। अगर हो तो मोमबत्ती जला लें, फोन थोड़ी देर के लिए साइलेंट कर दें। कुछ पल सिर्फ सांस पर ध्यान दें। मन को बस एक जगह यानी अपने दिल पर ले आएं।
  • अब एक डायरी या कागज लें। अब वो सब लिखिए बिल्कुल सच, बिना शर्म, बिना डर।
  • आप क्या चाहते हैं? कैसी जिंदगी? किस तरह का लव, शांति, घर, सेहत, पैसा? किस तरफ बढ़ना चाहते हैं? सब लिख डालिए। लेकिन इन सबमें से 12 इच्छाएं चुनिए जो सबसे गहरी और सच्ची हैं।
  • हर इच्छा को अलग-अलग कागज पर लिखें और एक बात ध्यान में रखें कि इच्छा ना के रूप में नहीं, हो चुका है के रूप में लिखें। जैसे 'मैं परेशान नहीं होना चाहता' ऐसा न लिखकर 'मेरी लाइफ में शांति है', 'मुझे कर्ज नहीं चाहिए' न लिखकर 'मेरे पास पर्याप्त पैसा है और मैं स्टेबल हूं' लिखें। शब्दों का अंदाज एनर्जी बदल देता है।
  • अब इन 12 इच्छाओं को एक छोटे बर्तन या जार में रखकर बंद कर दें। यही आपकी 12 विशेज जार हैं।
  • अगले 11 दिनों तक हर दिन एक कागज बिना खोले बाहर निकालिए। उस कागज को अपने हाथ में पकड़िए और कहिए, 'मैं इस इच्छा पर भरोसा करता हूं।' फिर उसे ध्यान से जलाएं या फाड़कर बहा दें। यह संकेत भरोसे और समर्पण का है।
  • 12वें दिन आपको जो लास्ट कागज मिलेगा यही आपकी सच्ची मुख्य इच्छा है। यही आपकी आत्मिक दिशा है। इसे कहीं सुरक्षित रखें, ठीक उस तरह जैसे आप खुद से कोई वादा करते हैं। अब इसी इच्छा पर सही कदम उठाकर आगे बढ़ना है।
  • 12 दिसंबर (12:12 पोर्टल) को दो मिनट शांति से बैठें। बिना किसी उम्मीद के सिर्फ धन्यवाद कहें। यही इस रिचुअल का समापन है। आज दो बार जरूर बोलें 'मैं तैयार हूं, जो मेरे लिए है, वह मेरा रास्ता ढूंढ लेगा।'

इसे भी पढ़ें- Numerology 1: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वालों के लिए शुभ और अशुभ अक्षर कौन से हैं?

इसे भी पढ़ें- मूलांक 5: इन लोगों की हो सकती हैं 2 शादियां, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर