Numerology: कुछ लोग अपनी पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं और एकदम परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित होते हैं। उनके इस गुण के पीछे डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तारीख भी एक वजह हो सकती है। 

Numerology Interesting Facts Related Mulank 2: अंक ज्योतिष में ऐसी 4 डेट्स के बारे में बताया गया है, जिनमें जन्म लेने वाले लड़के अपनी पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं और एकदम परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित होते हैं। उनका यही गुण उन्हें सबसे अलग बनाता है। इस खास गुण के अलावा ऐसे लोग बहुत शानदार पर्सनालिटी की मालिक भी होते हैं। आगे जानिए कौन-सी वो 4 डेट्स और उससे जुड़ी खास बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस मूलांक वाले होते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर?

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 है, क्योंकि इन सभी डेट्स को जोड़ने पर अंक 2 ही आता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार, मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो चंद्रमा मन का कारक होता है।

कैसा होता है मूलांक 2 वालों का नेचर और फ्यूचर?

1. मूलांक 2 वाले लोग बहुत ही सीधे और सच्चे होते हैं। कपट और छल इनके मन में बिल्कुल भी नहीं होता।
2. ये जिसे भी प्यार करते हैं उसे हर तरह का सुख देने को कोशिश करते हैं। चाहे वो प्रेमिका हो या पत्नी।
3. पति के रूप में ये एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित होते हैं। ये पत्नी की हर ख्वाहिश पूरी करने की कोशिश करते हैं।
4. ये अपने बच्चों से भी बहुत प्यार करते हैं। इनका पारिवारिक जीवन बहुत ही खुशहाल होता है।
5. ये पढ़ाई-लिखाई में अव्वल होते हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग क्रिएटिव काम ज्यादा पसंद करते हैं।
6. मूलांक 2 वालों पर महादेव की विशेष कृपा रहती है जिसके चलते ये बड़ी मुश्किलों का सामना भी आसानी से कर लेते हैं।
7. ये अपनी माता के लाडले होते हैं क्योंकि चंद्रमा का संबंध मां से भी माना जाता है। इन्हें मामा और मौसी पक्ष से भी विशेष स्नेह मिलता है।
8. इनका स्वभाव बहुत शांत होता है। इनके कईं अच्छे दोस्त होते हैं। ये बुरी आदतों से दूर रहते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।