Numerology: अपनी डेट ऑफ बर्थ से भी आप अपने अपने नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। इस विधा को अंक ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी के नाम से जाना जाता है। ये विधा वर्तमान में काफी प्रचलित है। 

Numerology Interesting Facts Related Mulank 2: अंकों का हमारे जीवन में बहुत ज्यादा महत्व है। इन अंकों में कईं रहस्य भी छिपे होते हैं। अंकों से भविष्य जानने की इस विधा का अंक ज्योतिष व न्यूमरोलॉजी के नाम से जाना जाता है। अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख को जोड़कर एक अंक निकाला जाता है जिसे मूलांक कहते हैं। उस मूलांक के आधार पर व्यक्ति के फ्यूचर और नेचर के बारे में आसानी से जान सकते हैं। आज हम आपको उस मूलांक के बारे में बता रहे हैं जिसमें जन्में लोगों पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। जानें कौन-सा है वो मूलांक…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस मूलांक वालों को मिलता है महादेव का आशीर्वाद?

न्यूमरोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 है, क्योंकि इन अंकों को जोड़ने पर अंक 2 ही आता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा से है। चंद्रमा सदैव महादेव के मस्तक पर रहता है जिसके चलते इस मूलांक वाले लोगों पर महादेव का आशीर्वाद बना रहता है।

कैसा होता है मूलांक 2 वालों का नेचर और फ्यूचर?

1. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 वाले लोगों पर किस्मत हमेशा मेहरबान होती है। ये शांत दिमाग के होते हैं।
2. इस मूलांक वाले लोग हर फैसला सोच-समझकर करते हैं। मुश्किल समय में भी हिम्मत नहीं हारते।
3. ये मेहनती भी होते हैं। इन्हें अपनी मेहनत का फल भगवान शिव की कृपा से बहुत जल्दी मिलता है।
4. महादेव का आशीर्वाद से ही भक्ति-भाव में इनका बहुत मन लगता है। ये धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं।
5. ये लोग जिस भी फील्ड में होते हैं, वहां नाम कमाते हैं और अपना एक अलग स्थान बनाते हैं।
6. इस मूलांक के लोगों का अपनी माता से विशेष प्रेम रहता है और मामा-मौसी से इन्हें धन लाभ के योग भी बनते हैं।
7. ये काफी क्रिएटिव भी होते हैं, हर काम को अपने तरीके से करने पर विश्वास रखते हैं।
8. ये दिखने में आकर्षक होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन में सुखी और संपन्न रहता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।